Hardoi News: ट्रैफिक पुलिस ने 23 ई-रिक्शा को किया सीज, 145 वाहनों पर जुर्माना

Hardoi News: शहर में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग चौराहों पर वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस ने निर्धारित मार्ग से हटकर दूसरे मार्ग पर चल रहे 23 ई- रिक्शा को सीज करने की कार्यवाही की।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Sep 2024 10:19 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 11:53 AM GMT)
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में अब शराब पीकर वाहन चलाना वाहन स्वामियों को महंगा पड़ेगा। हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यातायात पुलिस अब तक यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है। यातायात प्रभारी निरीक्षक लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही कर रहे हैं। बुधवार को यातायात पुलिस ने बिना अपने रूट के चल रहे ई-रिक्शाओं को सीज किया था जबकि शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों पर भी पुलिस ने कार्यवाही की थी।

यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही थी, लेकिन उसके बाद भी अभियान का असर लोगों में नहीं दिखा। जिसको लेकर पुलिस अब कार्यवाही का मन बना चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा से लेकर चार पहिया वाहनों तक की जांच की जा रही है और मानकों के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन मालिकों पर कार्यवाही कर रही है।

बिना हेलमेट व तीन सवारी पर भी हुआ जुर्माना

शहर में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग चौराहों पर वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने अपना निर्धारित मार्ग से हटकर दूसरे मार्ग पर चल रहे 23 ई- रिक्शा सीज करने की कार्यवाही की है। ई- रिक्शाओं से बढ़ रहे हादसे और जाम के चलते पुलिस की ओर से ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किया गया था, लेकिन यह ई-रिक्शा अपने रूट पर नहीं चल रहे थे जिसको लेकर अब कार्यवाही की जा रही है। वहीं शराब पीकर वाहन चला रहे नौ वाहन स्वामियों पर पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया है।

इसके साथ ही शहर के प्रमुख सिनेमा चौराहा, जिन्दपीर चौराहा, नुमाइश चौराहा और लखनऊ चुंगी पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा सघन चेकिंग अभियान के जरिए 145 वाहनों का चालान किए गए। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने, बिना अभिलेखों के वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्यवाही की गई है। यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। ई रिक्शा के रूट निर्धारित हैं। यदि कोई ई-रिक्शा बिना रूट निर्धारण के संचालित होते मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story