×

Hardoi: सगे भाइयों की एक साथ हुई शादी, सुहागरात से पहले 'लुटेरी दुल्हनों' का कारनामा, नकदी-जेवरात लेकर हुईं फुर्र

Hardoi News: विवाह के लिए दोनों सगे भाइयों का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था। इसके लिए दलाल को 80 हजार रुपए भी दिए गए थे। इसके बाद दलाल लड़कियों को लेकर शादी कराने लड़कों के गांव पहुंचा।

Pulkit Sharma
Published on: 24 Nov 2023 10:28 AM GMT (Updated on: 24 Nov 2023 10:35 AM GMT)
Hardoi News
X

हरदोई में शादी का नजारा (Social Media)

Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ शादी की। आरोप है कि दोनों ने सुहागरात से पहले ही खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। घर वालों के बेहोश होते ही नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई।

आपको बता दें कि, विवाह के लिए दोनों सगे भाइयों का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था। इसके लिए दलाल को 80 हजार रुपए भी दिए गए थे। इसके बाद दलाल लड़कियों को लेकर शादी कराने लड़कों के गांव पहुंचा। शादी से पहले दलाल ने तय धनराशि दूल्हों से हासिल की। जिसके बाद दोनों की गांव के ही एक मंदिर में शादी कराई गई।

जब होश आया, तब तक सब कुछ लुट गया

शादी होकर अपनी ससुराल पहुंची दोनों नव विवाहितों ने फिर कुछ ऐसा किया कि जिले में हड़कंप मच गया। सीतापुर से शादी होकर आई दोनों नवविवाहिता ने अपनी ससुराल में खीर बनाकर अपने पति और परिजनों को खिलाई। जिसके बाद दोनों बहुएं घर में रखे सारे जेवरात, नकदी लेकर फरार हो गई। परिजनों को जब होश आया तब तक सब कुछ लुट चुका था। दोनों बहुएं घर से गायब थीं। घर में रखे जेवरात और नकदी गायब देख परिजनों के पैरों के नीचे जमीन खिसक गई।

घटना के बाद से जिले में हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों बहुओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से जिले में हड़कंप है। सोशल मीडिया या मेट्रोमोनियल साइट के अलावा अब शादी कराने वाले लोग भी काफी सक्रिय हैं। यह लोग पैसे लेकर रिश्ते बताने का काम करते हैं। जिले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादियों के बाद कोई ना कोई घटना जरूर हुई है।

क्या है पूरा मामला?

ये मामला हरदोई जिले के टड़ियाँवा थाना क्षेत्र का है। भड़ायल गांव के रहने वाले प्रदीप और कुलदीप की शादी सीतापुर की रहने वाली पूजा और आरती जो कि आपस में दोनों सगी बहनें हैं, उनसे हुई थी। पूजा और आरती सीतापुर जिले के जालिम नगर थाना तंबौर के रहने वाली है। प्रदीप और कुलदीप की मां का चाहती थी कि उनके निधन से पहले वह अपने दोनों बच्चों का विवाह कर दे। इसके लिए उन्होंने शादी कराने वाले राजकुमार नाम के एक शख्स से संपर्क किया। राजकुमार ने दोनों युवकों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की। युवकों की मां ने 2000 रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से टोकन मनी राजकुमार को दी।

खीर कहते ही सभी बेहोश

इसके बाद राजकुमार ने सीतापुर की रहने वाली आरती और पूजा से दोनों युवकों की शादी काली मंदिर में अग्नि के साथ फेरे लेते हुए पूरे विधि-विधान से करा दी। शादी के बाद दोनों सगे भाई अपनी पत्नियों को लेकर वापस हरदोई चले आए। शादी के बाद दोनों बहुओं ने परिजनों के लिए खीर बनाकर परोसी खीर खाते ही घर में रह रहे सभी परिजन बेहोश हो गए। जिसका फायदा उठाकर दोनों बहुएं घर में रखा सारा माल जेवर नकदी लेकर फरार हो गई।

क्या कहा SSP ने?

घटना की जानकारी लगते हैं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने सीतापुर के रहने वाले राजकुमार के खिलाफ 80 हजार रुपए लेकर शादी करने का आरोप लगाया है। वहीं, दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि, 'प्रदीप की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story