×

Holi 2024: हरदोई से हुई थी होली की शुरुआत, पहली होली खेली गई थी राख से, आज भी मौजूद है कई प्रमाण

Holi 2024: पुराणों में ऐसा वर्णन है कि हरदोई से ही होली की शुरुआत हुई थी। होलिका की राख से हरदोई में होली की शुरुआत हुई थी। इसीलिए हरदोई वालों के लिए होली का त्योहार काफी खास हो जाता है।

Pulkit Sharma
Published on: 24 March 2024 8:21 AM GMT
Holi 2024
X

Holi 2024 (Pic: Newstrack)

Holi 2024: हरदोई का पुराणों में वर्णन देखने को मिलता है, ऐसी मान्यता है कि हरदोई भक्त प्रहलाद की नगरी थी, यहां के राजा हिरण्यकश्यप थे। आज भी यहां इस बात के सबूत मिलते हैं कि यहां हिरण्यकश्यप की नगरी थी। हरदोई में जिस स्थान पर हिरण्यकश्यप का महल था, वहां आज भी कई टीले बने हुए हैं। हरदोई में भक्त प्रहलाद का एक कुंड भी है। पुराणों में ऐसा वर्णन है कि हरदोई से ही होली की शुरुआत हुई थी। होलिका की राख से हरदोई में होली की शुरुआत हुई थी। इसीलिए हरदोई वालों के लिए होली का त्योहार काफी खास हो जाता है। हरदोई में कई स्थानों पर होलिका दहन होता है। होलिका अष्टक लगते ही होलिका दहन के लिए लकड़ियो के गठर चौराहों पर एकत्र होने लगते हैं। हरदोई में होली का पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

आज भी मौजूद है वह कुंड जहाँ जली थी होली

हरदोई को हिरण्यकश्यप की नगरी कहा गया है। हिरण्यकश्यप का एक पुत्र था प्रहलाद जो कि भगवान विष्णु का भक्त था और राजा हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु को अपना शत्रु मानते थे। ऐसे में प्रहलाद को राजा हिरण्यकश्यप द्वारा कई बार भगवान विष्णु का नाम लेने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। हरदोई के राजा हिरण्यकश्यप राक्षस था इस लिए काफी क्रूर राजाओं में गिना जाता था। हिरण्यकश्यप काफी बलशाली भी था, लेकिन प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप की बात नहीं मानी और लगातार भगवान विष्णु की पूजा करता रहा।

इस बात से नाराज राजा हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका जिसे वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी, उसकी गोदी में अपने पुत्र प्रहलाद को बैठाकर लकड़ी के गठर में आग लगा दी। आग लगते ही भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु का जाप करने लगा। इसके पश्चात जब आग शांत हुई तो देखा कि प्रहलाद तो जीवित है लेकिन होलिका आग में जलकर राख हो गई है। तभी से हरदोई में होली की शुरुआत हो गई। हरदोई वासियों ने उस आग की राख एक दूसरे को लगाकर होली की शुरुआत की। हरदोई में नरसिंह भगवान का भी मंदिर है जिसे कहा जाता है कि यहां भगवान नरसिंह ने अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसीलिए हरदोई में होली का त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story