×

Hardoi News: नाबालिगों की आत्महत्या मामले में सुरसा पहुँचे आईजी, परिजनों से मिले

Hardoi News: आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा सुरसा थाना क्षेत्र के सौतेरा मढिया गांव पहुंचे और मृतक नाबालिक किशोरियों के परिजनों से बात कर घटनास्थल का मुआयना किया।

Pulkit Sharma
Published on: 4 April 2024 12:20 PM GMT
Hardoi News
X

घटनास्थल का दौरा करते आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा (Pic:Newstrack) 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सख्त निर्देश जिम्मेदारों को देते आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं से संबंधित अपराध की समीक्षा भी पुलिस के उच्च अधिकारी करते आ रहे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास सरकार द्वारा जारी हैं। जनपद में महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रमुखता के साथ चलाए जा रहा है। इसी के साथ नारी सुरक्षा जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इन सब के बीच कहीं ना कहीं महिलाएं उत्तर प्रदेश में अभी भी सुरक्षित नहीं है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जनपद में दो नाबालिक किशोरियों ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक किशोरियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले के तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिवार का में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का लगातार रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि किशोरियों द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जल्द खुलासे के आईजी ने दिये निर्देश

हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों के गांव के बाहर नीम के पेड़ से शव को लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सुरसा थाना पुलिस ने पेड़ पर लटक रहे दोनों नाबालिक किशोरियों के शव को नीचे उतरा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों नाबालिक किशोरियों के एक पेड़ पर अपने-अपने दुप्पटे से फांसी के फंदे पर लटके होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तमाम तरह के अटकलें सामने आने लगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी लगते ही हरदोई पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। गुरुवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा भी सुरसा थाना क्षेत्र के सौतेरा मढिया गांव पहुंचे और मृतक नाबालिक किशोरियों के परिजनों से बात की और घटनास्थल का मुआयना किया। आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा ने पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी को मामले में जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए हैं।

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि नीम के पेड़ से दो नाबालिक किशोरियों के शव लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी। नाबालिक किशोरियों द्वारा आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है दोनों मृतक किशोरी आपस में पड़ोसी थी। इस मामले में जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story