×

Hardoi News: अवैध बस स्टैण्ड के संचालन पर नहीं लग रहा ब्रेक, नो एंट्री का भी नहीं हो रहा पालन, जनता पस्त, ज़िम्मेदार मस्त

Hardoi News: शहर में अवैध स्टैंड का संचालन ज़ोरो से हो रहा है। शहर का कोई ऐसा चौराहा नहीं है जहां से अवैध बस अड्डा का संचालन ना होता हो।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Oct 2023 8:53 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic:Newstrack)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के अधिकारी लगातार भू माफिया, गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों, खनन माफिया, शिक्षा माफिया समेत जनपद में भय बनाने वाले माफियाओं पर कार्यवाही कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की मंशा अनुरूप कार्य किया जा रहा हैं। प्रदेश में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जिम्मेदार कार्य तो कर रहे हैं लेकिन कुछ अधीनिस्त अधिकारी उनके आदेशों की जमकर अवहेलना भी कर रहे हैं। हरदोई जनपद में वर्तमान समय में तेज तर्रार जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की तैनाती है। वहीं अपने कामों को लेकर चर्चा में रहने वाली तेज तरार एसडीएम स्वाति शुक्ला की तैनाती सदर में ही है, लेकिन इन सब के बीच शहर में जाम से लोगों को राहत अब तक नहीं मिल पा रही है।

शहर में अवैध स्टैंड का संचालन ज़ोरो से हो रहा है। शहर का कोई ऐसा चौराहा नहीं है जहां से अवैध बस अड्डा का संचालन ना होता हो। सबसे हैरान करने की बात यह है कि सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार खड़े रहते हैं उसके बाद भी चौराहों से अवैध स्टैंड संचालित होते हैं। आए दिन अवैध स्टैंड संचालित होने से हादसे भी हो रहे हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। हाल ही में शहर के जिंदपीर चौराहे पर तेज रफ्तार बस में शराब ठेके के मैनेजर को रौंध दिया था जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। शहर के रेलवे गंज में अवैध बस स्टैंड का संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

शहर के जिन्दपीर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी तैनात रहते हैं। लेकिन फिर भी चौराहे से सीतापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सीतापुर ओवरब्रिज से पहले निजी बसें सवारी के इंतजार में खड़ी रहती हैं। वहीं कई बार यह वाहन इतनी रफ्तार में आते जाते हैं जिसके चलते सड़क हादसे हो जाते हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा शहर के प्रमुख चारों पर संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन तक चौराहों से अवैध बस अड्डा से मुक्त रहे लेकिन धीरे-धीरे ट्रैफिक कर्मियों की मिली भगत से शहर के चौराहों पर फिर से अपना कब्जा जमा लिया। सूत्र बताते हैं कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को अवैध स्टैंड संचालन के लिए एक अच्छी रकम दी जाती है।

तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर

शहर के रेलवे गंज में आज सुबह भी एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर द्वारा एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं उसकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। शहर के रेलवे गंज में नो एंट्री में भी आपको बड़े वाहनों की आवाजाही देखने को मिल जाएगी। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नो एंट्री में वाहनों को रोकने के हिम्मत नहीं दिखाता। डंपर ट्रक ट्रैक्टर ट्राली आदि बड़े वाहन जिन्दपीर चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर बेरोकटोक आवागमन करते हैं जिससे कि कई बार मार्ग व चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है। आये दिन जिन्दपीर चौराहा जाम में फंसा रहता है जिसका कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सख़्ती से नो एंट्री का पालन ना करा पाना है।

ट्रैफिक पुलिस की कार्यशाली वैसे भी लगातार सुर्खियों में रहती है। सूत्र बताते हैं कि बड़े वाहनों की एंट्री के लिए भी एक तय रकम प्रत्येक माह दी जाती है। इसके बाद बड़े वाहन शहर भर में बेरोकटोक आवागमन करते रहते हैं। समय रहते जिला प्रशासन द्वारा अवैध बस स्टैंड को शहर से समाप्त नहीं किया गया तो शहर में हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा। साथ ही दिन पर दिन मरने वालों की संख्या भी बढ़ जाएगी। क्षेत्र की जनता का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसडीएम स्वाति शुक्ला से अनुरोध है कि क्षेत्र को जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही शहर के नुमाइश चौराहा, जिंदपीर चौराहा, सिनेमा चौराहा,लखनऊ चुंगी,पिहानी चुंगी पर संचालित हो रहे अवैध बस स्टैंड पर सख़्ती के साथ लगाम लगाई जाए।



Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story