×

Hardoi: जेल में बंद बाल अपचारी हुआ फ़रार, संप्रेषण गृह में मचा हड़कंप

Hardoi: जिले में बाल संप्रेषण गृह से एक बाल अपचारी फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही बाल संप्रेषण गृह के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Pulkit Sharma
Published on: 15 March 2024 5:53 AM GMT
hardoi news
X

हरदोई जेल में बंद बाल अपचारी हुआ फ़रार (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जिले में बाल संप्रेषण गृह से एक बाल अपचारी फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही बाल संप्रेषण गृह के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस फरार बाल अपचारी की तलाश में जुटी हुई है। एक और जनपद में अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल है। वहीं अब जेल से भी अपराधी फरार होने लगे हैं। दलित किशोरी से रेप के आरोपी एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय ने उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। जहां से वह फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीम में गठित कर बाल अपचारी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

अभी तक पुलिस के हाथ ख़ाली

शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्दे पूर्वा रोड पर बना बाल संप्रेषण गृह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार यह सुर्खियां बाल अपचारी के फरार होने से बनी है। दरअसल बाल संप्रेषण गृह से गुरुवार की सुबह किशोरी से रेप का आरोपी एक नाबालिग किशोर फरार हो गया। यह किशोर दो दिन पहले रद्देपूर्वा रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह में लाया गया था। गुरुवार की सुबह जब बाल संप्रेषण गृह में बंद बाल अपचारियों की गिनती की गई तो उसमें छोटू उम्र 17 वर्ष पुत्र भैया लाल निवासी थाना लोनार नहीं मिला।

जेल प्रशासन द्वारा बाल अपचारी को काफी खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह की तरफ से शहर कोतवाली में बाल अपचारी के फरार होने की एफ़आईआर दर्ज कराई गई है। बाल अपचारी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को लगाया गया है। टीम लगातार जनपद के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बाल अपचारी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक पुलिस बाल अपचारी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story