×

पर्यावरण बचाने को MP से साइकिल यात्रा पर निकले जितेंद्र का जनपद में हुआ स्वागत

Hardoi News: मानव व प्रकृति के मध्य एक समन्वय बनाने के लिए मध्य प्रदेश से साइकिल लेकर यात्रा पर निकले जितेंद्र झा हरदोई पहुंचे।

Pulkit Sharma
Published on: 13 Jun 2024 12:25 PM GMT
hardoi news
X

एमपी से साइकिल यात्रा पर निकले जितेंद्र का जनपद में हुआ स्वागत (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: देश-दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखने लगा है। गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं। गर्मी का असर पहाड़ों पर भी अब देखने को मिलता है साथ ही छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों पर पहुंचने वाले लोग पहाड़ों पर प्लास्टिक आदि का जमकर उपयोग कर रहे हैं जिसके चलते पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय रहते लोग नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा जिसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

मौसम विभाग व वैज्ञानिक लगातार ग्लोबल वार्मिंग को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं लेकिन सरकार और वैज्ञानिकों की जागरूकता का असर होता हुआ लोगों पर नजर नहीं आ रहा है। सरकार द्वारा ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से लोगों को बचाने के लिए वृक्षारोपण जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन इन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कितने पेड़ बड़े हुए यह कितने पेड़ मुरझा गए इसका ध्यान नहीं रखा जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए कई बार लोगों द्वारा जागरूकता रैली व संदेश यात्रा निकाली लेकिन लोगों पर इसका असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। मानव व प्रकृति के मध्य एक समन्वय बनाने के लिए मध्य प्रदेश से साइकिल लेकर यात्रा पर निकले जितेंद्र झा हरदोई पहुंचे। जहां नगर मजिस्ट्रेट ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

जागरूकता के लिए देश में करेंगे यात्रा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद से मानव व प्रकृति के मध्य एक समन्वय पूर्ण रिश्ता बनाने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश यात्रा लेकर साइकिल से निकले जितेंद्र झा आज हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अपनी यात्रा आरंभ की थी यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों व गांव में घूमने के बाद उत्तर प्रदेश पहुंची है। यहां उनके द्वारा वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर विभिन्न शहरों व ग्रामों में जाया जाएगा। उनका कहना है कि मानव प्रकृति के मध्य समन्वय पूर्ण स्थापित होना बेहद जरूरी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story