Hardoi News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर चला संयुक्त अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

Hardoi News: संयुक्त अभियान में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे चौपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही बाइक पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवारी लेकर चल रहें चालकों को भी जागरूक किया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 11 Oct 2024 10:29 AM GMT (Updated on: 11 Oct 2024 11:02 AM GMT)
Joint campaign conducted for Road Safety Fortnight, drivers made aware
X

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर चला संयुक्त अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक: Photo- Newstrack

Hardoi News: हरदोई में उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान वाहन स्वामियों को जागरूक करने का काम किया गया। हरदोई में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान हरदोई शाहजहांपुर राज्य मार्ग पर वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया। संयुक्त अभियान में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे चौपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही बाइक पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवारी लेकर चल रहें चालकों को भी जागरूक किया गया। ई-रिक्शा चालकों को भी यातायात के नियमों की जानकारी दी गई साथ ही ई रिक्शा में मानक से अधिक सवारियां ना बैठाने को लेकर जागरूक किया गया।

16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

संयुक्त अभियान के दौरान संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार और यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने बताया कि प्रत्येक दिन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यातायात के नियमों का पालन करने के लिए वाहन स्वामियों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों के चालान भी किए जाते हैं।

जनपद के लोगों से अपील है कि यातायात के नियमों का पालन करें और देश हित में अपना सहयोग दें साथ ही पुलिस को देखकर यातायात के नियमों का पालन ना करें बल्कि अपने परिवार की खुशहाली के लिए यातायात के नियमों को अपनाए। प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग जनपद में सड़क हादसों में अपनी जान को गंवा देते हैं। तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी जनपद के लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं।

हरदोई पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है लेकिन इसका भी असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। जनपद में अभी बाइक सवार हेलमेट को लेकर भी पूरी तरह से जागरूक नहीं हो पाए हैं। सुशील कुमार ने कहा कि सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन पूरी तरह करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से न सिर्फ चालान से बचा जा सकता है बल्कि अपने जीवन को भी बचाया जा सकता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story