Hardoi News: गाय के गोबर से बन रहें दिये, गमले और पूजा सामग्री, हो रहा अच्छा मुनाफ़ा, लोग भी हो रहे आकर्षित

Hardoi News: गाय के गोबर से निर्मित वस्तुओं को लोग जमकर खरीद भी रहे हैं गाय के गोबर से बनी वस्तुएं पर्यावरण के लिए लाभदायक है साथ ही लोगों की जेब पर इसका बोझ भी कम पड़ता है।

Pulkit Sharma
Published on: 8 July 2024 2:32 PM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News

Hardoi News: गाय के गोबर को उपयोग में लेने को लेकर लगातार सरकार भी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गोबर से बनने वाली कई वस्तुओं का जिक्र अपने संबोधन में कर चुके हैं आज देश के कई हिस्सों में गोबर गैस का प्रयोग भी लोग कर रहे हैं। गाय के दूध के साथ-साथ गाय के गोबर का भी लोग अब अन्य पूजा में प्रयोग होने अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं वही गाय के गोबर से निर्मित वस्तुओं को लोग जमकर खरीद भी रहे हैं गाय के गोबर से बनी वस्तुएं पर्यावरण के लिए लाभदायक है साथ ही लोगों की जेब पर इसका बोझ भी कम पड़ता है। हरदोई के बेनीगंज में गाय के गोबर से दीयों का निर्माण कराया जा रहा है। दिवाली पर यह दिए बाजार में बिक्री के लिए देखने को मिल जाएंगे।

नगर पंचायत बेनीगंज ने की पहल

गाय के गोबर के प्रयोग के लिए नगर पंचायत बेनीगंज में बड़ी पहल करते हुए गौशाला से प्रतिदिन एकत्र होने वाले गाय के शुद्ध गोबर से कई महत्वपूर्ण वस्तुओं का निर्माण करना शुरू किया है। बेनीगंज नगर पंचायत प्रशासन ने गाय के गोबर से दिये,हवन सामग्री ,लकड़ी के साथ पूजा में प्रयोग होने वाले अन्य वस्तुओं का निर्माण करना शुरू कर दिया है। हरदोई जनपद के बेनीगंज नगर पंचायत के रहने वाले अब्दुल कादिर अंसारी ने महाराष्ट्र के नागपुर से गोबर से दिये गमला हवन सामग्री बनाने की ट्रेनिंग प्राप्त की थी।

अब्दुल कादिर अंसारी अब बेनीगंज नगर पंचायत में गाय के शुद्ध गोबर से दिया पूजन सामग्री गमला समेत अन्य वस्तुओं को बना रहे हैं।गोबर से बनी यह वस्तुएं लोगों को भी खूब अपनी और आकर्षित कर रही हैं। गाय के गोबर से पूजा पाठ के साथ अन्य वस्तुएं बनाकर अब्दुल कादिर अंसारी अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं साथ की लोगो को भी गोबर के प्रयोग को सीखा रहें हैं।अब्दुल क़ादिर अंसारी ने कहा कि गाय के गोबर के साथ बहुत हल्की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है जिससे दिये जले नहीं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story