Hardoi News: दो जिलाध्यक्षों का पहला चुनाव, किसके सिर सजेगा ताज!

Hardoi News: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों ने अपने जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए ये पहला चुनाव होगा।

Pulkit Sharma
Published on: 5 May 2024 11:09 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Social Media)

Hardoi News: हरदोई में 13 माई को लोकसभा का मतदान होना है। मतदान को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हैं। लगातार जनसभाओं का दौर हरदोई में जारी है इसके साथ हरदोई में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन सबसे ज्यादा मेहनत कर रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान व जागरूकता अभियान चला रहें है।

जिलाधिकारी स्वयं लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता लाने के लिए रैलियां का आयोजन कर रहे हैं इसके साथ ही हरदोई में अपने-अपने प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतदान दिलाने के लिए जिला अध्यक्ष भी काफी मेहनत करने में जुटे हैं जितना वोटो का ग्राफ पड़ेगा उतना जिला अध्यक्ष का रिपोर्ट कार्ड चमकेगा। जितना अधिक वोट पड़ेगा उतना अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ेगा ऐसे में जिलाधिकारी और राजनीतिक दलों के हरदोई से जिला अध्यक्ष भी कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं। हरदोई की बात की जाए तो हरदोई में दो नए जिला अध्यक्ष हैं। जबकि दो राजनीतिक दल के पुराने जिला अध्यक्ष जो कि वर्तमान समय में गठबंधन में है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष का पहला चुनाव

हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन हैं। अजीत सिंह बब्बन का यह पहला चुनाव है। अजीत सिंह बब्बन अब तक जिला महामंत्री का दायित्व पार्टी में निभा रहे थे। संगठन द्वारा अजीत सिंह बब्बन को 15 सितंबर 2023 को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। इसके बाद उनके कार्यकाल में यह लोकसभा का चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि अजीत सिंह बब्बन पूरे दायित्व और ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन कहते हैं कि निश्चित रूप से जनता इस बार भी भाजपा का पूरा साथ देगी। उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई हैं उसने हरदोई की जनता उनका पूरा साथ निभाएगी।

सपा ने पुराने अध्यक्ष पर जताया भरोसा

समाजवादी पार्टी की बात की जाए तो हाल ही में समाजवादी पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष को बदल दिया है। समाजवादी पार्टी ने हरदोई में अपने पुराने जिला अध्यक्ष रहे शराफत अली पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें हरदोई का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। शराफत अली के पास चार बार जिला अध्यक्ष का दायित्व रह चुका है।शराफत अली बताते हैं कि चुनाव का उन्हें अनुभव है वह कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुके हैं। उनके सशक्त संगठन मैदान में है। शराफत अली ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों की जीत दिलाने के लिए समाजवादी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन रात एक करे हुए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो विश्वास उन पर जताया हैं उस पार वह खरे उतरेंगे। शराफत अली ने कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि हरदोई की दोनों लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी जीत रही है।

बसपा ने भी बदला जिला अध्यक्ष

हरदोई में बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव से पहले ही अपना जिला अध्यक्ष बदल दिया है। बसपा ने अपना नया जिला अध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा को बनाया है। राजेश्वर कुशवाहा इससे पूर्व सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष थे। बसपा ने हरदोई और मिश्रिख लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में राजेश्वर कुशवाहा के सामने दोनों प्रत्याशियों को जीत दिलाने की कड़ी चुनौती है। राजेश्वर कुशवाहा बसपा के पक्ष में लगातार माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। साथ ही बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को एक जुट कर लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को करने का कार्य कर रही है।

कांग्रेस गठबंधन के लिए कर रही काम

हरदोई से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में आशीष सिंह अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आशीष से काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के हरदोई से जिला अध्यक्ष रहे हैं। इस बार हरदोई में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जितने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि सपा व कांग्रेस मिलकर इस बार जनता का मन पढ़ने में कामयाब हुए हैं। चुनाव के परिणाम अन्य दलों को चकित कर देंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story