TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hardoi News: मंडी में व्यापारियों के लिए प्रशासन ने की बेहतर व्यवस्था, दिए स्वच्छता के निर्देश

Hardoi News: भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था न होने के बाद मंडी प्रशासन ने व्यापारियों के लिए पानी की व्यवस्था कर दी है। साथ ही साफ-सफाई के भी निर्देश दिए हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 15 Jun 2024 10:15 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: जनपद के संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला मंडी में पहुंचने वाले व्यापारियों को हो रही भारी असुविधा से बड़ी राहत मिल गई है। आलम यह है कि प्रचंड गर्मी में व्यापारियों को पिछले कुछ दिनों से पानी नसीब नहीं हो रहा है। साथ ही नवीन फल मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। लेकिन अब मंडी पहुँचने वाले व्यापारियों को गर्मी से बड़ी राहत मिल गई है। एक ओर जहां लगातार देश प्रदेश में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही संडीला की फल मंडी में स्वच्छता के दावे हवा में उड़ रहे थे।औद्योगिक क्षेत्र संडीला में मिलने वाली सुविधाएं कहीं से भी औद्योगिक क्षेत्र वाली नहीं है। इन दिनों आम की फसल पक कर तैयार हो गई है। ऐसे में मलिहाबाद के बाद संडीला में भी आम का बड़ा कारोबार होता है यहां भी प्रदेश के कोने-कोने से व्यापारी आम खरीद के लिए पहुंचते हैं। साथ ही संडीला शाहाबाद फल मंडी से भी बड़े पैमाने पर आम का आयात होता है।

मंडी प्रशासन ने कराई पानी की व्यवस्था

हरदोई जनपद के संडीला में नवीन फल मंडी हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर स्थापित है। यहां पर लखनऊ पलिया राजमार्ग के फोरलेन बनने के चलते व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। प्रचंड गर्मी में जाम से व्यापारियों को काफी समस्या होती है, साथ ही फल मंडी में कहीं भी व्यापारियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था मंडी प्रशासन द्वारा नहीं कराई गई है लेकिन व्यापारियों की शिकायत के बाद मंडी प्रशासन द्वारा पानी की व्यवस्था करा दी गई हैं। ऐसे में मंडी पहुंचने वाले व्यापारी पानी प्रचंड गर्मी में बड़ी राहत मिली है।

स्वच्छता के लिए किया जा रहा प्रयास

नवीन फल मंडी में साफ सफाई की भी व्यापक व्यवस्थाएं नहीं हैं। मंडी में आम की फसल होने के चलते चारों ओर गंदगी देखने को मिल जाएगी। मंडी सचिव मनोज कुमार खरे ने बताया कि फल मंडी में पानी की व्यवस्था समुचित तौर पर कर दी गई है। साफ सफाई को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आम की फसल होने के चलते दिन भर कूड़ा रहता है जिसे शाम को साफ कर दिया जाता है। फल मंडी में साफ सफाई और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। फल मंडी पहुंचने वाले सभी व्यापारियों को हर सुविधा उपलब्ध करने के हर संभव प्रयास भी किया जा रहे हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story