विवाहिता ने ससुरालवालों पर मारपीट व दहेज मांगने का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

Hardoi News: एक बार फिर दहेज की खातिर एक विवाहित घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। विवाहिता का अपने ससुराल पर आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले लगातार उस पर रुपए व चार पहिया वाहन देने की मांग कर रहे थे।

Pulkit Sharma
Published on: 28 July 2024 9:56 AM GMT
hardoi news
X

विवाहिता ने ससुरालवालों पर मारपीट व दहेज मांगने का आरोप (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जिले में एक बार फिर दहेज की खातिर एक विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा पीटा गया है। विवाहिता को पीटने के बाद उसे घर से भगा दिया। ससुराल में लगातार विवाहिता से रुपए और चौपहिया वाहन की माँग कर रहे थे। विवाहिता की तहरीर पर ससुरालिजनों पर अभियोग पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है। एक और जहां उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है वहीं प्रदेश में महिलाएं आज भी दहेज की खातिर मारपीट का शिकार हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध नहीं रुक रहे हैं। इन अपराधों में दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हरदोई में एक बार फिर दहेज की खातिर एक विवाहित घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। विवाहिता का अपने ससुराल पर आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले लगातार उस पर रुपए व चार पहिया वाहन देने की मांग कर रहे थे जिसे पूरा न करने पर उनके द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट की गई और घर से उसे बेदखल कर दिया गया।

दो लाख और चौपहिया वाहन की माँग की

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कन्हई पूर्वा के रहने वाली प्रियंका गौड़ पुत्री रामविलास गौड़ ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि उसकी शादी लखनऊ जनपद के नादरगंज सिपेट चौराहा नया बाजार सरोजनी नगर के रहने वाले जितेंद्र पुत्र शिव शंकर के साथ 11 मार्च 2024 को हुई थी।शादी में युवती के परिजनों द्वारा 20 लाख रुपए का दान दहेज ससुराल्ली जनों को दिया था इसके बाद भी शादी के बाद ससुरालिजन लगातार युवती पर ₹200000 और एक चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होते देख ससुरालीजनों द्वारा प्रियंका गौड़ को 8 मई को बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर भी रख दिया गया।

युवती का आरोप है कि ससुराली जनों द्वारा उससे सारा सामान छीनकर उसे उसके मायके भेज दिया लेकिन ससुराल पक्ष यही नहीं शांत हुए ससुराली जनों द्वारा प्रियंका के मायके पहुंचकर भी जमकर बवाल काटा ससुराली जनों द्वारा अपनी बहू के घर का दरवाजा तोड़ घर में जमकर सवाल किया साथ ही अपनी बहू उसके पिता व बहन के साथ मारपीट की। ससुरालिजनों द्वारा की गई मारपीट में युवती के पिता को गंभीर चोटे आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रियंका की तहरीर पर उसके पति जितेंद्र ससुर शिव शंकर स राजकुमारी और देवर राकेश धर्मवीर और कर्मवीर के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्दी ही आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story