×

Hardoi News: जबरन गर्भपात, तांत्रिक ने किया शारीरिक शोषण, महिला ने ससुरालीजनों पर लगाये गंभीर आरोप

Hardoi News: महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति हम्माद और देवर फैसल उसे झाड़ू फूक के लिए शहर के मुन्ने मियाँ चौराहे पर नियाज अहमद नाम के व्यक्ति के पास लेकर गए, जहां झाड़फ़ूक के नाम पर नियाज अहमद द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक शोषण किया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 1 May 2024 8:10 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में महिलाओं से संबंधित अपराध रूकने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन थानों पर महिलाओं से संबंधित अपराध दर्ज किया जा रहे हैं। हरदोई जनपद में हाल यह है कि यहां महिला आरक्षी तक सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा की बात तो दूर है। हरदोई में ताजा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति और देवर समेत चार लोगों पर झाड़ फूंक के बहाने शारीरिक शोषण करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला का आरोप है कि उसके पति व उसके ससुराली जनों द्वारा उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया है। महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है मामले की जांच की जा रही है मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

घर से भी बेदख़ल करने का आरोप

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के व्हाइट गंज का है, जहां 14 मार्च 2018 को मोहल्ले के निवासी दिलशाद हुसैन की पुत्री खुशबू का निकाह हम्माद हुसैन पुत्र मार्शत हुसैन के साथ हुआ था। पीड़ित महिला का आरोप है की शादी के बाद उसका पति और देवर दहेज की मांग करने लगे। पति और देवर द्वारा दहेज के नाम पर दुकान की मांग की थी जिसे पीड़ित महिला के परिजनों ने पूरा भी कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित महिला को एक बेटी हुई, लेकिन ससुराल वाले बेटे की चाहत रखते थे।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति हम्माद और देवर फैसल उसे झाड़ू फूक के लिए शहर के मुन्ने मियाँ चौराहे पर नियाज अहमद नाम के व्यक्ति के पास लेकर गए, जहां झाड़फ़ूक के नाम पर नियाज अहमद द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक शोषण किया गया। वहीं, उसके पति की दूसरी शादी करने की भी साजिश ससुरालीजनों द्वारा की गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात भी कर दिया।

ससुराल वालों ने उसे 8 अगस्त 2023 को घर से बेदखल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से अब न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग धाराओं में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धराओ में केस दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story