×

Hardoi News: गड़बड़ी पर डीएम ने निरस्त की ई निविदा, अभी बेहतर प्रकाश के लिए करना होगा इंतज़ार

Hardoi News: निविदा में जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में अनियमिता पाई गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से ई निविदा को निरस्त कर दिया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Dec 2024 7:46 PM IST
Hardoi News ( Pic- Newstrack)
X

Hardoi News ( Pic- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका परिषद पिहानी में स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इस निविदा को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया गया है। दरअसल स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए आमंत्रित की गई। निविदा में जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में अनियमिता पाई गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से ई निविदा को निरस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका पिहानी में प्रकाश व्यवस्था में हुई गड़बड़ी को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। पिहानी में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब दोबारा से ई निविदा आमंत्रित की जाएगी। इसके बाद नगर पालिका पिहानी के अंतर्गत सड़कों पर लाइट को लगाने का कार्य किया जाएगा। हरदोई में सरकारी धन का जमकर जिम्मेदार दुरुपयोग कर रहे हैं। जांच में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर तक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे हरदोई जनपद में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

29 से अधिक की थी ई निविदा

नगर पालिका परिषद पिहानी में स्ट्रीट लाइट को लगवाए जाने के लिए लगभग 29 लाख रुपए की यह निविदा निकाली गई थी। इस निविदा में मिली अनियमिता के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी से मामले की जांच कराई। जांच में जेम पोर्टल पर इन निविदा में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद पिहानी में लगने वाली स्ट्रीट लाइट की खरीदारी और लगवाए जाने वाली निविदा को निरस्त कर दिया। नगर पालिका परिषद पिहानी की ओर से लगभग 4 महीने पहले 28 लाख 93000 की स्ट्रीट लाइट की खरीद और लगवाए जाने के लिए ई निविदा निकाली गई थी।जेम पोर्टल पर तीन ई निविदा में से दो ई निविदा में काम की लागत ही नहीं दर्शायी गई थी। अब दोबारा स्ट्रीट लाइट को लगवाए जाने और खरीद के लिए यह निविदा आमंत्रित की जाएगी। ऐसे में कहीं ना कहीं पिहानी नगर के लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए थोड़ा अभी और इंतजार करना पड़ेगा।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story