×

Hardoi News: तेज़ गति से चलाया वाहन तो कट जाएगा चलान, ट्रैफ़िक पुलिस को मिले लेजर यंत्र

Hardoi News: हरदोई में भी अब वाहन स्वामी तेज गति से फर्राटा सड़कों पर नहीं भर पाएंगे। हरदोई में पुलिस को मिले दो स्पीड लेजर यंत्र से पुलिस सड़क किनारे दूर से ही तेज गति से आ रहे हैं वाहनों का चालान कर सकेगी।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Jun 2024 6:14 AM GMT
Hardoi News
X

हरदोई में ओवर स्पीड पर लगेगी लगाम (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में तेज गति से चलने वाले वाहन समस्या बनते जा रहे हैं। तेज गति वाहन से आए दिन होने वाले हादसों का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। साथ ही तेज गति वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने के भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हरदोई में सड़क हादसों में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं इनमें से अधिकतर मामले तेज गति के ही निकलकर सामने आते हैं। हाल ही में हरदोई जनपद के मल्लावा में चुंगी नंबर दो पर तेज गति ट्रक के पलटने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार हरदोई में गति पर ब्रेक लगाने के लिए प्रयास किए गए। लेकिन प्रयास सार्थक होते साबित नहीं दिखे। हरदोई में अब एक बार फिर तेज गति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा नई पहल की गई है। शासन द्वारा हरदोई पुलिस को गति पर ब्रेक लगाने के लिए स्पीड लेजर यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। शासन द्वारा दो स्पीड लेजर यंत्र पुलिस को दिए गए हैं, जिससे कि अब बिना वाहनों को रोक टोक तेज गति से चलने वाले वाहनों का चालान किया जा सकेगा।

तेज़ गति वाहन बनते हादसे का कारण

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में स्पीड लेजर यंत्र पुलिस के पास है जिसके चलते तेज गति पर पुलिस काफी लगाम लगा पाई है। हरदोई में भी अब वाहन स्वामी तेज गति से फर्राटा सड़कों पर नहीं भर पाएंगे। हरदोई में पुलिस को मिले दो स्पीड लेजर यंत्र से पुलिस सड़क किनारे दूर से ही तेज गति से आ रहे हैं वाहनों का चालान कर सकेगी। स्पीड लेजर यंत्र का प्रयोग पुलिस द्वारा करना भी शुरू कर दिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद यादव ने हरदोई बिलग्राम मार्ग पर दो दिन में लगभग 20 से अधिक वाहनों का ओवर स्पीड में चालान किया है। लगातार स्पीड लेजर यंत्र का प्रयोग हरदोई के प्रमुख मार्गो पर किया जा रहा है जिससे कि तेज गति पर हरदोई में पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके साथ ही तेज गति के चलते होने वाले हादसों पर भी रोक लग सके।

स्पीड लेजर यंत्र उन वाहनों का चालन करता है जो निर्धारित गति से तेज रफ्तार में सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। स्पीड लेजर यंत्र से गाड़ियों की नंबर प्लेट पर लेजर पड़ते ही वाहनों की गति और नंबर यंत्र में आ जाता है, यदि वाहन तेज गति से चल रहा होता है तो स्वत: वाहन का चलान होकर वाहन स्वामी के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से पहुंच जाता है। यातायात पुलिस स्पीड लेजर यंत्र का प्रयोग राज्य मार्ग पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए करेगी। सड़क किनारे इस यंत्र को लगा दिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद यादव ने कहा कि ओवर स्पीड वाहन और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए स्पीड लेजर यंत्र मिल गया है मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे इस यंत्र को खड़ा किया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story