Hardoi News: देश का युवा ही राजनीति में बदलाव ला सकता हैः विक्रम पांडे

Hardoi News: संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार हरदोई के युवाओं को प्रेरित कर कांग्रेस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Pulkit Sharma
Published on: 13 April 2025 3:30 PM IST
hardoi news
X

hardoi news

Hardoi News: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी ऐश्वर्य प्रताप सिंह, आदर्श शुक्ला के साथ में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार हरदोई के युवाओं को प्रेरित कर कांग्रेस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। क्योंकि देश में कांग्रेस ऐसी इकलौती पार्टी है जो देश के युवाओं के हित की बात करती है उनकी शिक्षा की बात करती है उन्हें नौकरी व रोजगार देने का कार्य सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी ने किया है।

हरदोई के युवाओं के अंदर सत्ता परिवर्तन की क्षमता है

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि किसी का बढ़ता करवा उसकी पहली जीत होती है यह बहुत ही गर्व की बात है कि देश का युवा बदलाव लाना चाहता है। आने वाले समय में यही युवा क्रांति लिखेगा। प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज बदलाव की वायर बह रही है हरदोई के युवाओं के अंदर सत्ता परिवर्तन की क्षमता है और सत्ता के झूठ की दुकान बीजेपी से उनका मोह भंग हो रहा है वह कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रहे है। देश का युवा जनता है कि बेरोजगारी के जनक नरेंद्र मोदी है इस सरकार ने लोगों को धर्म के नाम पर ठगने का कार्य किया है।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि नए सदस्यों का स्वागत है युवाओं के हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी हमेशा से लड़ती आ रही है ,देश जब सत्ता पर काबिज अहंकारी लोगों को उखाड़ फेकने का कार्य सिर्फ सिर्फ इस देश का युवा कर सकता है देश में बदलाव हमेशा छात्र राजनीति से आता चाहे वो 90 के दशक की बात हो या आज की बात राहुल जी के नेतृत्व में हम सब युवाओं की हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का कार्य करेंगे।

उक्त प्रोग्राम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुभाष पाल , पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , पूर्व महासचिव लाला राम शुक्ला ,भुट्टो मियां आशुतोष गुप्ता, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा कार्यालय प्रभारी राजेंद्र वर्मा, कमलेश शुक्ला, देवेंद्र विक्रम ,ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी , विदुर त्रिवेदी , मुन्ना सिंह , मसीहा , अभिनव वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।सदस्यता लेने वाले में मुख्य रूप से अभय सिंह ,शिवम सिंह, आदर्श सिंह ,सचिन कश्यप ,अभिषेक सिंह ,जतिन श्रीवास्तव ,आजाद सिंह , राहुल शर्मा ,विपिन ,मुनीश , राहुल शर्मा ,राजन सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली!

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story