Hardoi News: बाढ़ ने बढ़ाई रेल यात्रियों की चिंता, लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से पहुँची हरदोई

Hardoi News: नदियों में आई बाढ़ के चलते रोजा से हरदोई तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली ट्रेन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 12 July 2024 8:51 AM GMT
Hardoi News
X

डीआरएम ने रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण (Pic: Newstrack)

Hardoi News: इन दिनों बाढ़ ने चारों ओर हाहाकार मचा रखा है। हरदोई जनपद से सटे शाहजहांपुर जनपद में इस तरह की बाढ़ कई वर्षों बाद देखने को मिली हैं। बाढ़ से हालात शाहजहांपुर में बेक़ाबू हो रहे हैं। हरदोई से बरेली जाने वाले राजमार्ग पर बाढ़ का पानी आ चुका है। राजमार्ग पर बाढ़ का पानी आने से कई वाहन फंस गए हैं। हरदोई बरेली राजमार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है। ऐसे में बरेली मुरादाबाद दिल्ली जाने वाले लोगों को केवल रेल का सहारा है, लेकिन बाढ़ के असर से रेल प्रशासन भी अछूता नहीं रहा है। लगातार नदियों के बढ़े जलस्तर पर रेल प्रशासन निगाह बनाए हुए हैं।

नदियों में आई बाढ़ के चलते रोजा से हरदोई तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली ट्रेन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर भी अब ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। हाल यह है कि बरेली से हरदोई आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे की देरी से हरदोई पहुंच रही है, जबकि हरदोई से शाहजहांपुर बरेली जाने वाली ट्रेन हरदोई तक तो अपने निर्धारित समय से पहुंच रही है, जबकि शाहजहांपुर पहुंचने में ट्रेन 2 से 3 घंटा विलंब से पहुंच रही है। ट्रेनों पर बाढ़ के असर का निरीक्षण करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद राजकुमार सिंह ने बरेली एवं रोज के मध्य रेल पथ पर सुरक्षा की दृष्टि से बारिश के कारण हुए जल भराव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ट्रेनों के संचालक को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जिम्मेदारों को दिए।

यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुँची हरदोई

रेल प्रशासन ने पितांबरपुर से रोजा के बीच पड़ने वाली नदी में बढ़े जलस्तर के चलते ट्रेनों की गति को निर्धारित कर दिया है, जिसकी वजह से हरदोई आने वाली डाउन में अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो की देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेनों के घंटों की देरी से पहुंचने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। काठगोदाम से चलकर हावड़ा जाने वाली बाग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 4:00 से 2 घंटा 44 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुँची। दिल्ली से चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली 14208 पद्मावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात के 2:51 मिनट से 4 घंटा 3 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुँची। सहारनपुर से चलकर प्रयागराज संगम जाने वाली 14242 नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात के 3:04 मिनट से 2 घंटा 26 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुँची।

देहरादून से चलकर बनारस जाने वाली 15120 जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4:22 मिनट से 3 घंटा 2 मिनट देरी से, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली लखनऊ मेल अपने निर्धारित समय सुबह के 4:40 मिनट से 3 घंटा 14 मिनट देरी से, योग नगरी ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6:15 मिनट से 3 घंटे 53 मिनट की देरी से, चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6:26 मिनट से 4 घंटे की देरी से, चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जंक्शन जाने वाली 15012 सहारनपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6:56 मिनट से 2 घंटा 44 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुँची।

फिरोजपुर कैंट से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 7:46 मिनट से 3 घंटा 47 मिनट की देरी से, अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल अपने निर्धारित समय सुबह 8:24 मिनट से 3 घंटा 21 मिनट की देरी से, चंडीगढ़ से चलकर पाटलिपुत्र जाने 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6:46 मिनट से 3 घंटा 52 मिनट की देरी से हरदोई पहुंची। इसके साथ हरदोई आने वाली कई कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलने से रेल यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। खास तौर पर लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों और छात्र-छात्राओं को ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से काफी असुविधा हो रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story