Hardoi News: महिलाओं से संबंधित अपराध रोकेगा पिंक बॉक्स, पुलिस अधीक्षक करेंगे मॉनिटरिंग

Hardoi News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरदोई के स्कूलों में पिंक बॉक्स को लगाया गया है। इसका उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं महिलाओं द्वारा अपनी समस्या को बिना संकोच इस बॉक्स में डाल सकते हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Oct 2024 8:21 AM GMT
Hardoi News: महिलाओं से संबंधित अपराध रोकेगा पिंक बॉक्स, पुलिस अधीक्षक करेंगे मॉनिटरिंग
X

महिलाओं से संबंधित अपराध रोकेगा पिंक बॉक्स  (photo: social media )

Hardoi News: प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं और लगातार महिला सुरक्षा को पुख्ता बनाने के निर्देश अधिकारियों को देते रहते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एंटी रोमियो टीम का गठन हुआ था। साथ ही हर थानों में महिला हेल्प प्रदेश का भी निर्माण कराया गया है।

महिलाओं को पुलिस के पास जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश में महिला थानों का भी निर्माण हुआ, जहाँ महिलाओं की तैनाती की गई है। ऐसे में महिलाएं अब बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत थाने में दर्ज कर पा रही हैं। इसी क्रम में हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ज़ादौन ने एक अनोखी पहल महिलाओं से संबंधित शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरदोई के स्कूलों में पिंक बॉक्स को लगाया गया है। इस पिक बॉक्स को लगाने का उद्देश्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं महिलाओं द्वारा अपनी समस्या को बिना संकोच इस बॉक्स में डाल सकते हैं। इस बॉक्स में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ज़ादौन करेंगे पुलिस की इस पहल से उम्मीद है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी आएगी।

स्कूलों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा पिंक बॉक्स

हरदोई जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बा में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कासिमपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कस्बे के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों में पिंक बॉक्स को लगवाने का कार्य किया है। इस पिंक बॉक्स में विद्यालय में पढ़ने जाने वाली छात्राओं को रास्ते में होने वाली तकलीफ महिलाओं से संबंधित अन्य कोई भी शिकायत इस बॉक्स में डाल सकती है। इसके बाद थाना अध्यक्ष द्वारा प्राप्त शिकायत का महिला टीम के साथ जांच कर कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। कासिमपुर थानाध्यक्ष अशोक अनिल कुमार सिंह ने क़स्बे के संतोष कुमार इंटर कॉलेज में पहुंचकर इस पिंक बॉक्स के विषय में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।अनिल कुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं बे-झिझक अपनी बात बिना थाने गए पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। इससे समय रहते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। विद्यालय के सार्वजनिक स्थान पर यह पिंक बॉक्स लगाए गए हैं। सप्ताह में एक दिन पिंक बॉक्स को इलाके के संबंधित थानेदार की देखरेख में खोला जाएगा और उस प्राप्त शिकायत की मॉनिटरिंग सीधे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन करेंगे। पुलिस की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूल कॉलेज में पढ़ने जाने वाली छात्राओं को होने वाली समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराध में भी कमी आएगी। क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की इस पहल की जमकर सरहाना हो रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story