×

Hardoi: पुलिस पर लगा अवैध धन लेने का आरोप, अधिकारी बोलेः ऐसा कोई मामला नहीं

Hardoi: हरदोई पुलिस पर एक बार फिर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने पुलिस पर 13 हज़ार रुपए लेने का आरोप लगाया है।

Pulkit Sharma
Published on: 7 May 2024 11:07 AM GMT
hardoi news
X

हरदोई में पुलिस पर लगा अवैध धन लेने का आरोप (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: हरदोई पुलिस पर लगातार वसूली भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे हैं। इन आरोपों के बाद भी पुलिस के अधिकारी महज़ कार्यवाही और जांच का आश्वासन ही दे रहे हैं।हरदोई पुलिस जनपद में पूरी तरह से निरंकुश है। पुलिस लगातार अवैध वसूली में व्यस्त है वहीं पुलिस से जनपद में कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। बीते कुछ महीनो में ताबड़तोड़ चोरियों ने जनपद को हिला कर रख दिया था। हालांकि बीते कुछ दिनों से चोरियां थम गई हैं। हरदोई पुलिस पर एक बार फिर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने पुलिस पर 13 हज़ार रुपए लेने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा सुलह समझौता कराने के नाम पर रुपए मांगे गए हैं। पुलिस के अधिकारियों ने रुपए माँगने के आरोप को ग़लत बताया हैं।

महिला का आरोप ज़ेवर बेच कर दिये थे रुपए

मामला सुरसा थाने से जुड़ा है जहां पर दो पक्षों में आपस में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। इस मामले में एक पक्ष की महिला रामश्री ने बताया कि होली पर दो पक्षों में लड़ाई हुई थी। उस लड़ाई में उसको भी चोटे आई थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था।इसके कुछ दिन बाद वह बाहर आ गया था। रामश्री का आरोप है कि सोमवार को एक बार फिर पुलिस उसके पति को पकड़ ले गई है राम श्री का आरोप है कि होली पर जब पुलिस पकड़ ले गई थी तब उसके द्वारा अपने आभूषण को बेचकर पुलिस को ₹13000 दिए थे जिसके बाद पुलिस में उसके पति को छोड़ा था। राम श्री के आरोप से एक बार फिर पुलिस पर अवैध रुपए लेने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला सुरसा थाना क्षेत्र के पिपोनी गांव का है जहां एक पक्ष से महेश दूसरे पक्ष से रामशरण हैं। राम चरण शराब पीकर आए थे। नशे में महेश से विवाद करने लगे रामचरण द्वारा महेश को मारा पीटा गया था जिसमें महेश को काफी चोटे आई थी महेश की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें विवेचना उप निरीक्षक प्रमोद पाल कर रहे थे। उक्त क्रम में रामशरण पर धारा 151 की कार्यवाही की गई थी। इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार के रुपए लेने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story