Hardoi News : टप्पेबाजों के आगे पुलिस नतमस्तक, महिला के जेवर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Hardoi News : एनकाउंटर कर बदमाशों को धूल चटाने वाली पुलिस चोर और टप्पेबाजों के आगे नतमस्तक होती हुई नजर आ रही है। हरदोई में लगातार चोरी, स्नेचिंग और टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन सभी घटनाओं के खुलासे में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 13 Sep 2024 2:08 PM GMT
Hardoi News : टप्पेबाजों के आगे पुलिस नतमस्तक, महिला के जेवर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
X

Hardoi News : जनपद में चोरी से लेकर टप्पेबाजी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। टप्पेबाज़ों के हौसले का आलम यह है कि टप्पेबाज सरेआम घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई से सामने आया है, जहां टप्पेबाज़ो ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। टप्पेबाज़ों ने महिला के जेवर पर हाथ साफ कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक महिला के साथ टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दे दिया। टप्पेबाज़ों ने महिला को अपना शिकार बनाया और महिला के जेवर लेकर फरार हो गए। टप्पेबाज़ों ने महिला को बातों में उलझा कर उसके जेवर को साफ करने की बात कही और उसके बाद जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला को अपने साथ हुई घटना का अंदाजा हुआ, जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस ने सीसीटीवी में दो युवकों को बाइक से जाते देखा। पुलिस ने सीसीटीवी फुूटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है और अभियुक्तों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी से कस्बे में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली है। इस घटना के बाद से राहगीरों को डर सताने लगा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story