Hardoi News: हरदोई में प्रतिबंधित पशु के खेत में मिले अवशेष, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

Hardoi News: प्रतिबंधित पशु को काटे जाने के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश है, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है

Pulkit Sharma
Published on: 5 July 2024 9:57 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर प्रतिबंधित पशुओं के कटान का मामला सामने आया है। हरदोई में पहले भी प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर उसके मांस को बेचने के मामले सामने आ चुके हैं जनपद में अभी भी बड़े पैमाने पर गांव प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का सिलसिला जारी है। कई बार पुलिस द्वारा गोवंशों को लेकर जा रहे ट्रकों को पकड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रतिबंधित पशुओं के कटान को लेकर सभी जिला अधिकारियों पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी हरदोई में प्रतिबंधित पशुओं का कटान का खेल दस्तूर जारी है कुछ लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित पशुओं को रात में खेतों में काटा जाता है जिसके बाद उसकी मांस को काली पन्नियों में भरकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में सुबह 3 से 4 बजे के आसपास मांग के अनुसार भिजवाए जाता है। हरदोई में एक बार फिर प्रतिबंधित पशु कटान का मामला सामने आया है जहां एक गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु के कटान के अवशेष मिले हैं। प्रतिबंधित पशु को काटे जाने के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की जानकारी लगते हैं मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

दो दिन से ग़ायब थे बैल

हरदोई जनपद के टड़ियाँवा थाना के रमदानकुई गांव के बाहर गन्ने के खेत में प्रतिबंध पशु बैल के काटे जाने के अवशेष गन्ने के खेत में मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधित पशुओं का कटान किया जाता है। पुलिस क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के कटान को रोक पाने में पूरी तरह से असमर्थ है। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु कटान के मिले अवशेष का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें पशु के गले में बांधने वाली रस्सी पर लगा खून के साथ अन्य पशु अंग पड़े नज़र आ रहे हैं। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि आज सुबह लगभग 10:45 पर फोन पर सूचना प्राप्त हुई की नहर के किनारे भोजराज के गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े हैं।

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा पता लगाया गया तो यह जानकारी लगी की अग्यारी गांव के रहने वाले श्याम कुमार के दोनों बैल थे जो ट्यूबवेल पर बंधे हुए थे। तीन व चार की रात से श्याम कुमार के दोनों बैल गायब थे। श्याम कुमार द्वारा बैलों को काफी खोजने का प्रयास भी किया गया था जिसके आज अवशेष गन्ने के खेत में मिले हैं। इस संबंध में थाना टड़ियाँवा पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले के खुलासे के लिए कई टीम लगाई गई है।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story