Hardoi News: गर्रा नदी पर पुल निर्माण में आएगी तेजी, जारी हुई दूसरी किश्त

Hardoi News: पुल निर्माण का कार्य शुरू होने के बीच शासन ने अब दूसरी किस्त भी जारी की है जिससे तेज गति से पुल के कार्य को गति मिल सके।

Pulkit Sharma
Published on: 12 Sep 2024 9:34 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 10:23 AM GMT)
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में सांडी शाहाबाद मार्ग के नस्योली गोपाल नस्योली पंसाला मार्ग पर बन रहे पुल के कार्य को गति मिलेगी। शासन की ओर से पुल निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। पुल निर्माण के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले पुलों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुल न होने से हो रही दिक्कत की शिकायत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से की थी जिसके बाद शासन की ओर से गर्रा नदी पर पुल बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी।

जनवरी में आई थी पहली किस्त

पुल बनाने के लिए शासन ने पहली किश्त जारी कर दी थी। पुल निर्माण का कार्य शुरू होने के बीच शासन ने अब दूसरी किस्त भी जारी की है जिससे तेज गति से पुल के कार्य को गति मिल सके और पुल के शुरू होने से ग्रामीणों को इसका लाभ भी मिल सके। शासन ने पुल के निर्माण के लिए 15 करोड़ 76 लाख 65000 की पहली किस्त जारी की थी। शासन की ओर से सांडी शाहाबाद मार्ग से नस्योली गोपाल नस्योली पंसाला मार्ग पर गर्रा नदी के पुल निर्माण के लिए 22 करोड़ 52 लाख 36 हजार रुपए की स्वीकृति जनवरी में दी थी। शासन से मिली स्वीकृति के बाद पुल के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया।शासन द्वारा पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए 5 करोड़ 63 लाख रुपए की दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। सेतु निगम द्वारा पुल का 30% कार्य पूरा कर लिया गया है। शासन द्वारा दूसरी किस्त जारी होने के बाद पुल के निर्माण कार्य में गति आएगी।

पुल के साथ अन्य कार्यों में भी तेजी

सेतु निगम की ओर से पुल के कराये जा रहे निर्माण के साथ ही दोनों ओर पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा। गर्रा नदी पर दहिरापुर के पास 7.50 मीटर चौड़ाई में पुल निर्माण हो रहा है। भविष्य को देखते हुए पुल की चौड़ाई को बढ़ाया गया है। इस क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते पुल निर्माण का कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ लेकिन अब बाढ़ का पानी नीचे उतर गया है। निर्माण सामग्री और अन्य ज़रूरी सामग्री का आवागमन शुरू हो गया है। इसके बाद अब एक बार फिर पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। पुल बन जाने से हजारों की संख्या में राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक केसर मसरूर अंसारी ने कहा कि पुल का काम पूरा होते ही पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story