Hardoi News: छह वर्षीय बच्ची की रजबहा में गिरने से डूबकर हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Hardoi News: अभिभावकों की थोड़ी सी अनदेखी से बच्ची का जीवन चला गया। छह वर्षीया मासूम बालिका खेल-खेल में रजबहा में गिरने से मौत हो गई।

Pulkit Sharma
Published on: 29 Jun 2023 5:06 PM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 5:19 PM GMT)
Hardoi News: छह वर्षीय बच्ची की रजबहा में गिरने से डूबकर हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस
X
(Pic: Newstrack)

Hardoi News: विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कलौली की छह वर्षीया मासूम बालिका खेल-खेल में रजबहा में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। अभिभावकों की थोड़ी अनदेखी से उसका जीवन चला गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्राम सभा कलौली के हरिपाल की छह वर्षीया बालिका अंजू गांव के किनारे परिजनों के साथ रजबहा गयी थी, वहीं पर सरेहरी रजबहा गुजर रहा है।

फिसलकर रजबहा में गिरी बच्ची

परिजनों के अनुसार वह खेल खेल में रजबहा के पास पहुंच गई। वहीं फिसलकर रजबहा में चली गई। काफी देर बाद वापस नहीं आयी तो उन्होंने रजबहा के पास देखा, उसके पास कटोरी उतरा रही थी। उसके बाद परिजनों ने रजबहा में तलाश की, वह मृत अवस्था में देखी गई। परिजनों की थोड़ी सी चूक से मासूम बिटिया का जीवन चला गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हरिपाल की बड़ी बिटिया जो गांव के प्राइवेट स्कूल में केजी की छात्रा थी। परिवारजनों व मोहल्लों के सभी की चहेती थी। उसकी उपस्थिति से सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग काफी दुखी हैं। परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

एक दिन में दो लोगो की डूबने से हुई मौत

अतरौली में वृद्ध की रामगंगा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद जनपद के कछौना में एक बच्ची की रजबहा में डूबने से मौत हो गई। जनपद में आये दिन किसी ना किसी के नदी, नहर में डूबने से मौत की सूचना सामने आती रहती है। ज़िला प्रशासन द्वारा लोगो को नहर व गंगा में ना नहाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी जनपद में आधा दर्जन से अधिक लोग पानी की आग़ोश में अकार अपनी जान गवा चुके है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story