×

Hardoi News: छह महीने पहले गायब हुए युवक का तो नहीं खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Hardoi News: हरदोई में इससे पहले भी कई बार खेतों में कंकाल मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। परिजनों ने बताया कि युवक 26 जून से लापता था जिसकी 27 जुलाई को गुमशुदगी के रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।

Pulkit Sharma
Published on: 16 Dec 2024 7:31 PM IST
Hardoi News ( Pic- Newstrack)
X

Hardoi News ( Pic- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई मे खेत के अंदर एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में कंकाल को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले एक युवक लापता हुआ था यह उसका कंकाल है। परिजनों ने कंकाल के पास मिली वस्तुओं से उसकी पहचान की है। फिलहाल पुलिस अब कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खेत में कंकाल मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

हरदोई में इससे पहले भी कई बार खेतों में कंकाल मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। परिजनों ने बताया कि युवक 26 जून से लापता था जिसकी 27 जुलाई को गुमशुदगी के रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस युवक को खोजने में पूरी तरह से असमर्थ रही थी। युवक का कंकाल मिलने के बाद परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

डीएनए से होगी पुष्टि

मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर का है जहां गन्ना छीलते समय ग्रामीणों ने एक कंकाल को खेत में पड़ा देखा। इसके बाद सूचना शाहाबाद कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल 6 महीने पहले गायब हुए राजकुमार का है। राजकुमार बीते दो वर्षों से मानसिक रूप से ग्रसित था। कुछ महीने पहले वह गायब हो गया था पुलिस में 17 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस राजकुमार को ढूंढ नहीं पाई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भगवान शरण के गन्ने के खेत के पास मुरली के गन्ने के खेत में उसका भतीजा गन्ना छीलने गया था तब उसके द्वारा कंकाल को पड़ा देखा गया था। फिलहाल घटना की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है साथ ही परिजनों में गम का माहौल भी व्याप्त है।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story