Hardoi: सपाइयों ने फूंका CM योगी आदित्यनाथ का पुतला, जमकर की नारेबाज़ी, नदारद रही पुलिस

Hardoi: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन करने में मिली नाकामी के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया।

Pulkit Sharma
Published on: 15 Sep 2024 8:09 AM GMT
hardoi news
X

सपाइयों ने फूंका सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर दिया। शहर के कलेक्ट्रेट गेट के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद शहर के सिनेमा चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूँकने का प्रयास किया था लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भाजपा युवा मोर्चा के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

अखिलेश यादव का पुतला ना फूँक पाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे भी असफल कर दिया। काफी देर तक भाजपा युवा मोर्चा अखिलेश यादव के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निराशा वापस लौटना पड़ा।

बोलेः सपाई नहीं सहेंगे अखिलेश का अपमान

हरदोई में क्रिया की प्रतिक्रिया देखने को मिली। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन करने में मिली नाकामी के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक पुतला सपाइयो द्वारा दहन किया जा चुका था।

मुख्यमंत्री का पुतला दहन के समय हरदोई पुलिस नदारत रही हालांकि जिस स्थान पर पुतला दहन किया गया। उससे चंद कदमों की दूरी पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है लेकिन उसके बाद भी किसी भी जिम्मेदार ने इस बाबत संज्ञान लेने का कार्य नहीं किया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता ने बताया कि अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पुतला फूंकने का नाकाम प्रयास किया गया था। अखिलेश यादव का अपमान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे यदि भाजपा अखिलेश यादव का अपमान करेगी तो मुख्यमंत्री का पुतला घर-घर गांव-गांव फुँकवाने का काम किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story