Hardoi News: त्यौहार से पहले वेतन के इंतजार में कर्मचारी, शासन के निर्देश का इंतजार

Hardoi News: इस बार त्योहार माह के अंतिम दिन पड़ रहा है। इसको लेकर राज्य कर्मचारी काफी चिंतित हैं। कर्मचारियों की मांग है कि अगर त्योहार से पहले वेतन और बोनस मिल जाए तो त्योहार और भी शानदार हो जाएगा

Pulkit Sharma
Published on: 16 Oct 2024 9:00 AM GMT
Hardoi News: त्यौहार से पहले वेतन के इंतजार में कर्मचारी, शासन के निर्देश का इंतजार
X

Hardoi News (Pic- Newstrack)

Hardoi News: राज्य कर्मचारियों ने त्योहार से पहले वेतन की मांग की है। इस बार त्योहार माह के अंतिम दिन पड़ रहा है। इसको लेकर राज्य कर्मचारी काफी चिंतित हैं। कर्मचारियों की मांग है कि अगर त्योहार से पहले वेतन और बोनस मिल जाए तो त्योहार और भी शानदार हो जाएगा। अगर त्योहार से पहले बोनस और वेतन मिल जाए तो घर में खुशियां चार गुना बढ़ जाएंगी और राज्य कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे। जिले में करीब 32000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार से पहले अपने वेतन का बेसब्री से इंतजार है, वहीं इनमें से नियमित कर्मचारियों को वेतन के साथ बोनस का भी इंतजार है। हालांकि बोनस राज्य कर्मचारियों के लिए सागर में एक बूंद के समान साबित होता है, लेकिन फिर भी हर साल राज्य कर्मचारियों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली के त्योहार पर हर घर में बच्चों के कपड़े, मिठाई, आतिशबाजी, घर की सजावट का काम होता है। ऐसे में अगर राज्य कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन नहीं मिला तो यह काम अधर में लटक जाएगा

कर्मचारियों के संगठनों ने भी उठाई मांग

हरदोई जिले में करीब 20892 राज्य कर्मचारी हैं, जबकि 10376 संविदा कर्मचारी और 647 अस्थाई कर्मचारी तैनात हैं। जिले में कार्यरत संविदा कर्मचारियों और अस्थाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से बोनस का लाभ नहीं दिया जाता है। यह लाभ सिर्फ राज्य कर्मचारियों को ही दिया जाता है। दिवाली के त्योहार से पहले राज्य कर्मचारी वेतन और बोनस के लिए जी-जान से जुटे हैं और सरकार के आदेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार त्योहार से पहले उनके खाते में वेतन भेज देगी।जिले में कार्यरत 15000 शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोइया, सफाई कर्मचारियों ने त्योहार से पहले वेतन दिए जाने की मांग उठाई है।

यह आवाज उनके संगठन की ओर से उठाई गई है। अब सभी राज्य कर्मचारियों की नजर सरकार पर है कि सरकार इस संबंध में कब निर्देश जारी करती है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद कर्मचारियों के खाते में वेतन भेज दिया जाएगा। त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन दिलाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन की ओर से कोई निर्देश मिल सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने भी मांगें उठाई हैं और उम्मीद जताई है कि सरकार समय रहते उनकी मांगों को जरूर पूरा करेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story