Hardoi News: चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण व नगदी लेकर हुए फ़रार

Hardoi News: आलम यह है कि पिहानी और मल्लावा में आए दिन चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त कर दी है। चोरों को ना ही सीसीटीवी का कोई भय है और ना ही पुलिस का।

Pulkit Sharma
Published on: 26 Aug 2024 4:09 PM GMT
Hardoi News ( Pic- Newstrack)
X

Hardoi News ( Pic- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में हरदोई पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। हरदोई के कस्बों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पिहानी से लेकर मल्लावां तक लगातार चोरों का आतंक बना हुआ है। आलम यह है कि पिहानी और मल्लावा में आए दिन चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त कर दी है। चोरों को ना ही सीसीटीवी का कोई भय है और ना ही पुलिस का। चोर कस्बों में निर्भीक होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बीते एक महीने में हरदोई जनपद में दर्जनों चोरी की घटनाएं घटित हुई है जिनमें से अधिकांश मामलों में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। बीती रात चोरों ने एक बार फिर पिहानी कस्बे में एक बंद मकान में धाबा बोला।चोरों ने यहां से लाखों रुपए के जेवराज व नगदी पर अपना हाथ साफ किया।चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की ओर जल्द चोरों की गिरफ्तारी की बात कही है।

पहले हुई चोरियों में पुलिस के हाथ अब तक ख़ाली

मामला पिहानी थाना क्षेत्र के कस्बे के भूरेश्वर मंदिर जनता टेंट हाउस के निकट कब्रिस्तान के सामने के एक मकान का है जहां तीन चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने घर के मुख्य द्वार को तोड़कर प्रवेश किया और घर के अंदर लगभग ₹2 लाख रुपए के आभूषण ₹8000 नगद व 10 सिले हुए सूट पैंट को लेकर फरार हो गए। चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि चोर कितने निर्भीक हो कर घर के मुख्य द्वार को तोड़ने में लगे हुए हैं। चोरों को ना ही मोहल्ले वासियों का कोई डर था और ना ही पुलिस का कोई खौफ उनमें नजर आ रहा था।पिहानी में हुई इस घटना से एक बार फिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले पिहानी में सलेमपुर गांव में तीन घरों में चोरियों की घटना हो चुकी है जबकि महेलियाखेड़ा संतरहा में भी तीन घरों में चोरी हुई थी जिनका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। चोरों ने एक बार फिर कस्बे में इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों की चहल कदमी से पाली कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।क्षेत्राधिकार हरियावा ने बताया कि पिहानी कस्बे के वसीम के घर में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। वसीम कुछ समय से अपने परिवार के साथ घर से बाहर रहते थे। घर में ताला लगा हुआ था पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त की जा रही है।साक्ष्य संगलन के क्रम में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं जिनमे से सीसीटीवी फुटेज भी है। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर जल्द से जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story