Hardoi: नवीन गल्ला मंडी से व्यापारियों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, देशभक्ति की दिखी झलक

Hardoi: कांवड़ यात्रा के दौरान काफी लंबा तिरंगा झंडा दोनों ओर देखने को मिला। कांवड़ यात्रा में भक्त भगवान शिव के गानों पर झूमते हुए नजर आए।

Pulkit Sharma
Published on: 11 Aug 2024 7:58 AM GMT
hardoi news
X

हरदोई में नवीन गल्ला मंडी से व्यापारियों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जिले में रविवार को नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा निकाली कावड़ यात्रा में मनमोहक झांकियां ने लोगों को काफी आकर्षित किया साथ ही इस यात्रा में देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली। कांवड़ यात्रा के दौरान काफी लंबा तिरंगा झंडा दोनों ओर देखने को मिला। कांवड़ यात्रा में भक्त भगवान शिव के गानों पर झूमते हुए नजर आए।

कांवड़ियों को गर्मी से राहत देने के लिए स्वयं भगवान इंद्र ने कवाड़ियो का स्वागत बारिश के साथ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोग सड़कों पर, अपने घरों की बालकनी और छत पर खड़े नज़र आये। बच्चों को इस कावड़ यात्रा ने काफी आकर्षित किया। नवीन गल्ला मंडी की कावड़ यात्रा मंडी परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बिलग्राम चुंगी के रास्ते राजघाट जाएगी जहां से भक्त गंगाजल लेंगे और उसके बाद हरदोई के राम जानकी मंदिर स्थित शिवालय में जल अभिषेक किया जाएगा।

कांवड़िये सोमवार को करेंगे जलाभिषेक

नवीन गल्ला मंडी की ओर से व्यापारियों ने एकत्र होकर कावड़ यात्रा निकाली। प्रत्येक वर्ष मंडी के सभी व्यापारी कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं। शहर के लोगों को मंडी की कावड़ यात्रा का काफी बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि यह कांवड़ यात्रा काफी आकर्षित करने वाली होती है। नवीन गल्ला मंडी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में कई प्रकार की मनमोहक झांकियां नजर आई। ट्रैक्टर ट्राली पर सजी झांकियां लोगों को अपनी और काफी आकर्षित कर रही थी। इन झांकियां में भगवान शिव पार्वती, मां काली ,मां दुर्गा के साथ कई अन्य देवी देवताओं की झांकियां थी।

कांवड़ यात्रा में भगवान शिव का तांडव नृत्य भी देखने को मिला। कलाकारों ने शहर के विभिन्न चौराहा पर बेहद सुंदर शिव नृत्य प्रस्तुत किया।नवीन गल्ला मंडी से शहर के बिलग्राम चुंगी तक कावड़ यात्रा पैदल निकाली जाएगी इसके बाद वाहन से सभी कांवरिया बिलग्राम स्थित राजघाट से जल को लेंगे जहां कांवरिया के खाने पीने का प्रबंध भी किया गया है। सोमवार को सभी कांवड़िये नवीन गल्ला मंडी के राम जानकी मंदिर स्थित शिवालय में भगवान शिव पर गंगाजल से अभिषेक कर देश में शांति की प्रार्थना करेंगे। गल्ला मंडी के व्यापारियों द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रही। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story