×

UP Congress Committee अध्यक्ष Ajay Rai बोले- मुआवजे के नाम पर किसानों को छल रही BJP

Hardoi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार और बीमा कंपनियां मुआवजे के नाम पर किसानों से छल कर रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 6 March 2024 12:28 PM GMT
सरकार के विरोध में उतरे अजय राय।
X

सरकार के विरोध में उतरे अजय राय। (Pic: Newstrack)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया में सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी। जनता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। ओलावृष्टि से हुए फसलों की बर्बादी पर मुआवजा न मिलने पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुआवजे के नाम पर भाजपा सरकार और बीमा कंपनियां किसानों के साथ छल कर रही हैं।

मुआवजे के नाम पर किसानों से छल कर रही है सरकार

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, हरदोई द्वारा ओलावृष्टि,अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा सरकार व बीमा कम्पनी से दिलाए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि व आंधी के कारण किसानों की गेंहू, आलू, तिलहन, आदि की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा चौबीस घण्टे में नुकसान का मुआवजा दिए जाने के लिए कहा गया था। परंतु अभी तक मुआवजा नहीं मिला। राजस्वकर्मियों द्वारा भौतिक सत्यापन कागजों पर ही करके सर्वे की खानापूर्ति कर दी गई। जबकि हकीकत में किसानों की फसलों को 70-80% नुकसान पहुंचा है। जिसका भौतिक सत्यापन कोई भी कर सकता है। मगर सरकार व फसल बीमा कंपनी किसानों के साथ छल कर रहे हैं।

किसान विरोधी है सरकार

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि फसल बीमा कंपनियों ने किसानों से बीमा के नाम पर किश्त तो काट ली मगर अब क्षतिपूर्ति देने में आनाकानी कर रही हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है सरकार किसान विरोधी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला महासचिव अजीत सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, जिला सचिव इस्लाम गाजी, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सेवादल शहर संगठक ओमप्रताप, ब्लॉक् उपाध्यक्ष सालिकराम पाल, हरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष मोरध्वज गौतम, अफसर हुसैन, शहर महासचिव ओमप्रकाश मिश्रा, अजयपाल, नरेंद्र, यूसुफ खान, सियाराम, सुशील कुमार, संजय वर्मा, अनूप, सदानन्द, कान्ही रामसेवक, सत्यपाल, गिरीशचन्द्र, संतराम, आदि साथी मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story