×

आबकारी मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली नगर पालिका की पोल, उफनते नाले और गंदगी को देख भड़के, लगाई फटकार

Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि लगातार समाचार पत्रों, सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में गंदगी की खबरें उन तक पहुंच रही थी। उसी का संज्ञान लेकर शहर में औचक निरीक्षण किया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Dec 2023 1:47 PM GMT
Hardoi News
X

मंत्री नितिन अग्रवाल

Hardoi News: यूपी के हरदोई में योगी सरकार में आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बुधवार (20 दिसंबर) को शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई का जायजा लिया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को शहर में साफ-सफाई न होने, नालियों और नालों के चोक होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शहर के पंजाबी कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आबकारी मंत्री को कई जगह नाले चोक और उफनाते मिले। जिस पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने मौके पर मौजूद ईओ नगर पालिका को जमकर फटकार लगाई। साथ ही, तत्काल सफाई के निर्देश दिए।

नितिन अग्रवाल- 01 जनवरी तक करें सफाई, नहीं तो...

नितिन अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की। क्षेत्र के लोगों ने आबकारी मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया। नितिन अग्रवाल ने कई बंद नालों को खुलवाकर स्थिति देखी। उन्होंने 1 जनवरी से शहर के लखनऊ चुंगी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले नाले की सफाई के निर्देश नगर पालिका के ईओ को दिए। मंत्री ने जिम्मेदारों से कहा कि, भविष्य में यदि शहर में साफ-सफाई आदि की कोई भी समस्या आती है तो उस पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

मंत्री ने जिम्मेदारों की लगाई क्लास

बुधवार सुबह नितिन अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा के साथ शहर की साफ-सफाई का जायजा लेने निकले। नितिन अग्रवाल का काफिला शहर के पंजाबी कॉलोनी में आकर रुक गया। इसके बाद मंत्री ने एक के बाद एक गलियों में जाकर नाली की साफ-सफाई को परखा। लोगों की समस्याएं सुनी। नितिन अग्रवाल ने पंजाबी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बह रहे बड़े नाले को भी देखा। ज्यादातर गलियों में जलभराव व मुख्य नाला भी गंदगी से भरा मिला। जिसे देख आबकारी मंत्री भड़क गए। इसके बाद एक के बाद एक उन्होंने जिम्मेदारों की क्लास लगाना शुरू कर दिया।

आगे भी करेंगे औचक निरीक्षण

आबकारी मंत्री ने ईओ नगर पालिका को तत्काल नालियों की सफाई के निर्देश दिए। साथ ही, शहर में विशेष अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने को कहा। नितिन अग्रवाल ने बताया कि लगातार समाचार पत्रों, सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में गंदगी की खबरें उन तक पहुंच रही थी। उसी का संज्ञान लेकर शहर में औचक निरीक्षण किया। आगे भी इसी तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे। शहर के नालों की सफाई को लेकर ईओ नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। पंजाबी कॉलोनी से निकले बड़े नाले में क्षेत्र के पीतांबर गंज,नई बस्ती,गुप्ता कॉलोनी समेत कई अन्य मोहल्लों का पानी जाकर गिरता है। बड़े नाले के साफ सफाई न होने से मोहल्लों में नालियां चोक रहती हैं। ऐसे में गालियों में जलभराव की स्थिति भी बन जाती है।

नगर पालिका में मचा हड़कंप

आबकारी मंत्री के शहर में निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है।सदर से विधायक व प्रदेश में आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार को अपने बीच देखकर क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्न नजर आए साथ ही क्षेत्र के लोगों ने आबकारी मंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण के जमकर तारीफ भी की। पीतांबर गंज के रहने वाले विजय अग्रवाल ने कहां के सदर विधायक व प्रदेश में आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद जिम्मेदार जागे हैं। आबकारी मंत्री द्वारा किए गए पंजाबी कॉलोनी के निरीक्षण से अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विजय अग्रवाल ने कहा की सदर विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं जिससे कि क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story