×

Hardoi News: महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस चुप!

Hardoi News: हरदोई के एक गांव का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को तीन चार लोग पीट रहे हैं। वीडियो में महिला के सिर से खून बह रहा है।

Pulkit Sharma
Published on: 29 Feb 2024 11:00 AM GMT (Updated on: 29 Feb 2024 11:54 AM GMT)
X

हरदोई के एक गांव का वायरल वीडियो source: Newstrack  

Hardoi News: एक ओर जहां महिलाओं को लेकर लगातार सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं महिलाओं से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जनपद में महिलाओं से संबंधित घटनाएं बढ़ गई है।हाल ही में लखनऊ की एक महिला का शव हरदोई जनपद में मिला था। वहीँ एक तरफ बुधवार को एक युवती की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इन सभी मामलों की जाँच में जुटी हुई थी कि तभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ दबंग प्रवति की महिलाएं व पुरुष एक महिला व एक पुरुष के साथ मारपीट व अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

महिला ने एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले की लीपा पोती की जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

महिलाओं ने की बेरहमी से पिटाई

हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गांव के कुछ दबंग महिला और पुरुष एक महिला व पुरुष की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला दूसरी महिला के लगातार थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है। वहीँ उसके पास खड़ी एक महिला के हाथ में लाठी है और महिला उस लाठी से दूसरी महिला के सर पर वार कर रही है। वायरल वीडियो में एक किशोरी भी महिला को लाठी से मारती हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं द्वारा दूसरी महिला को पीटने के बाद एक पुरुष द्वारा भी महिला की पिटाई की जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जनपद में महिला सशक्तिकरण के दावे की पोल खोल रहा हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा केवल एक युवक को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान कर छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने हरदोई पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई और मामले में कार्यवाही की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story