Hardoi News: रक्षाबंधन पर मायके जाने की पत्नी ने की जिद्ध, तो पति ने काट ली नाक

Hardoi News: ।पत्नी की बात से आक्रोशित होकर पत्नी की नाक काट ली और फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है

Pulkit Sharma
Published on: 18 Aug 2024 3:11 PM GMT
Hardoi News ( Pic- Newstrack)
X

 Hardoi News ( Pic- Newstrack)

Hardoi News: पत्नी के मायके जाने की बात कहने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। गंभीर अवस्था में ससुरालीजनों ने महिला को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी अभी 4 दिन पूर्व अपने मायके से वापस ससुराल आई थी और फिर रक्षाबंधन पर अपने घर जाने की बात कह रही थी। पत्नी द्वारा रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए रुपए मांगने और सब लोगों के इंतजार करने की बात पति को नागवारा गुजरी।पत्नी की बात से आक्रोशित होकर पत्नी की नाक काट ली और फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है वहीं महिला की हालत लखनऊ मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है।

चार दिन पूर्व मायके से ससुराल आई थी महिला

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानी पूर्वा का है जहां के रहने वाले राहुल की शादी अनीता से हुई थी। राहुल और अनीता के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस बात से नाराज अनीता आए दिन अपने मायके चली जाती थी। अभी 4 दिन पूर्व अनीता वापस अपने मायके से ससुराल लौटी थी और फिर से रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की बात राहुल से कहने लगी। अनीता द्वारा राहुल से रुपए मांगे और मायके में लोगों के इंतजार करने की बात कही यह बात बस राहुल को नागवारा गुजरी और राहुल ने आक्रोशित होकर अनीता की नाक काट ली।नाक काटे जाने से अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद राहुल फरार हो गया। घटना के बाद ससुरालीजनों ने अनीता को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जहां अनीता की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने अनीता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस लगातार राहुल की तलाश में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।बनियानी पुरवा गांव में हुई एक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही सोशल मीडिया पर यह खबर जमकर वायरल भी हो रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story