×

Hardoi News: योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई उपलब्धिया, अरबों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर सरकार के मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां को क्षेत्र की जनता को बता रहे हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 26 March 2025 6:00 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News (Image From Social Media)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर सरकार के मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां को क्षेत्र की जनता को बता रहे हैं। हरदोई के रसखान प्रेक्षाग्रह में हरदोई के प्रभारी व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश में सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन नीति के गौरवशाली 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए और सरकार की योजनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों को जानकारियां दी।

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने 1.82 अरब की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया साथ ही 8 वर्ष पुस्तिका का विमोचन भी जनप्रतिनिधि और हरदोई के अधिकारियों के साथ किया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जनपद में 28 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। रसखान प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम से पूर्व स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए।रसखान प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने समाज में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी काम किया।

सरकार ने प्रदेश को बनाया उद्यम प्रदेश

हरदोई के प्रभारी व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर रसखान परीक्षा ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में कहां की सरकार ने विकास के साथ रोजगार पर ध्यान दिया है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उधम प्रदेश बनाया है। उत्तर प्रदेश में अब गुंडे माफियाओं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का राज नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन का राज चलता है। उत्तर प्रदेश में पुलिस पर गोली चलाने वाले 222 लोगों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है।

असीम अरुण ने कहा कि 2017 में जहां प्रदेश में बेरोजगारी के दर 14 प्रतिशत थी जो कि अब घटकर 3% रह गई है। प्रभारी मंत्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक समय में नकल के लिए जाना जाता था। उत्तर प्रदेश के कई जनपद नकल कराने के लिए प्रसिद्ध थे। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपने परिश्रम काबिलियत से पास होते हैं।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story