×

Hathras Crime News: शौच को जा रहे युवक पर रंजिशन जानलेवा हमला, मारी गोली

Hathras News: जनपद हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव फरसौटी में गोली मारने के बाद दो बाइकों पर सवार होकर आरोपी भाग निकले।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 May 2022 10:58 AM GMT
Hathras Crime News: Enmity fatal attack on youth going to defecation, shot
X

हाथरस: शौच को जा रहे युवक को मारी गोली 

Hathras News: जनपद हाथरस मुरसान क्षेत्र (Hathras Mursan area) के गांव फरसौटी (village farsauti) में शौच को गए युवक को बाइक सवार लोग गोली मारकर फरार हो गए। घायल विजय कुमार पुत्र लालसिंह की मानें तो पास ही के गांव जवाहर के रहने वाले लोगों से पुरानी रंजिश (old enmity) चल रही है। इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार रात को करीब नौ बजे शौच करने खेत की ओर जा रहा था। इसी बीच वहां पर दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग आए। एक ने युवक के पैर में गोली मार दी है। जिससे विजय घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। सूचना के बाद यहां पर पुलिस भी पहुंच गई।

युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

पुलिस ने घायल युवक को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है। घायल युवक विजय पुत्र लाल सिंह निवासी फरसोटी का कहना है कि दो बाइक पर चार लोग आए थे। शौच के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में एक ने पैर में गोली मार दी है। जिससे वह घायल हो गया। गोली मारने के बाद वह लोग गांव की ओर चले गए हैं। भले ही पुलिस अभी तक मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा नूरी निवासी जवाहर सहित तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

बोले थाना प्रभारी

कोतवाली, मुरसान हाथरस के एसएसओ दशरथ सिंह ने बताया कि यह मामला सं‌दिग्ध तो प्रतीत हो रहा है, फिर भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है, उनके परिवार की एक महिला के साथ घायल के संबंध रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, ताकि सही बात सामने आ सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story