×

Hathras News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Hathras News: हाथरस के गांव ऊंचा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

G Singh
Report G Singh
Published on: 2 Feb 2023 1:25 PM GMT
Married womans dead body found hanging in Hathras, case of dowry murder registered
X

हाथरस: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Hathras News: जनपद की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव ऊंचा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इस बात की जानकारी होने पर मृतका के मायके के लोग गांव पहुंचे तो उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल के छह लोगों के ‌खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर पुलिस नामजदों की तलाश में जुट गई।

जिले की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राम सिंह पुत्र लायक सिंह ने बताया है कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी करीब 6 साल पहले सुखबीर सिंह पुत्र हरि सेठ निवासी सुसाइन ऊंचा गांव सादाबाद के साथ अच्छा दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसकी बेटी को परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा।

ससुराल के लोग दहेज के लिए मरते पीटते थे

इसे लेकर कई बार पंचायत हुईं, राजीनामा कराकर रानी को ससुराल में रख लिया गया। आरोप है कि रानी को ससुराल के लोग फिर से दहेज के लिए मारने पीटने लगे और परेशान करने लगे। उसकी बेटी पर तीन बच्चे हैं। सुखबीर सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटका दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

इस बात की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा उनको जानकारी दी गई। जिसके बाद मायके के लोग गांव पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुखबीर सिंह, जुगनू व हरवीर पुत्रगण हरि सेठ, शारदा देवी पत्नी हरि सेठ, गीता पत्नी धर्मेंद्र सिंह व हरि सेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके के लोगों को शव दे दिया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story