×

हाथरस कांड: करणी सेना का राहुल-प्रियंका पर हमला, सत्ता के लालच में दंगा कराने की थी तैयारी !

उन्होंने कहा कि हाथरस कांड एक ऑनर किलिंग का मामला है, जबकि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर रावण सिर्फ एक जाति के लोगों को ही गाली दे रहे हैं। जातिय हिंसा करा कर कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के सपने देख रही है।

Newstrack
Published on: 11 Oct 2020 12:01 PM GMT
हाथरस कांड: करणी सेना का राहुल-प्रियंका पर हमला, सत्ता के लालच में दंगा कराने की थी तैयारी !
X
हाथरस कांड: करणी सेना का राहुल-प्रियंका पर हमला, सत्ता के लालच में दंगा कराने की थी तैयारी ! (social media)

वाराणसी: हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत जारी है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बाद अब करणी सेना ने भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। बनारस पहुंचे करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने हाथरस कांड के बहाने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा हाथरस कांड के बहाने उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस कांड एक ऑनर किलिंग का मामला है, जबकि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और चंद्रशेखर रावण सिर्फ एक जाति के लोगों को ही गाली दे रहे हैं। जातिय हिंसा करा कर कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के सपने देख रही है। उन्होंने कहा हाथरस मामले में रेप हुआ ही नहीं। असली दोषियों को सजा मिले निर्देश को निर्दोष को नहीं।

ये भी पढ़ें:कुंवारों को खतरा: इन पर कोरोना तेजी से कर रहा वार, शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी

साधुओं की हत्या पर चुप रहते हैं राहुल गांधी

करनी सेना ने साधुओं की हत्या का मामला भी उठाया। सूरजपाल पाल सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में साधुओं की हत्या पर राहुल गांधी चुप हो जाते हैं। राहुल गांधी किस बिल में छिप जाते हैं, पता ही नहीं चलता। उन्होंने कहा कि यूपी में पुजारी पर हमले के मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से बात हुई है वे कार्रवाई कर रहें हैं।

varanasi varanasi (social media)

ये भी पढ़ें:मल्हनी के उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों की स्थिति बिन दूल्हा बाराती जैसी आ रही नजर

सुशांत केस को ठंडा नहीं पड़ने देंगे

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह का मामला न ठंडा हुआ है और न ही करणी सेना ठंडा होने देगी। सारा अली खान, दीपिका, श्रद्धा कपूर, जैसे नशेड़ी गंजेड़ी लोगों के जेल में जाने की तैयारी है। आत्महत्या और हत्या की मेडिकल रिपोर्ट अलग अलग आई है। उसके भी जांच की मांग करणी सेना करती है। सुशांत सिंह की हत्या के दोषी जेल जाएंगे न्याय मिलेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान करणी सेना ने ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा भी उठाया। भोले की नगरी में मुगलों ने अवैध निर्माण कराया है। ऐसे अवैध निर्माणों को सरकारें ध्वस्त करें, नही तो करणी सेना एक रणनीति बनाकर अभियान शुरू करेगी।

आशुतोष सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story