×

Hathras News: पेशी पर आए मुल्जिम ने ब्लेड से किया वार, मचा हड़कंप

Hathras News: घायल हरस्वरूप सिंह ने बताया कि उसे जेल में उपचार नहीं मिल रहा है। उसने कहा कि उसे 302 के मुकदमे में फंसा दिया। उसने खुद को अपेंडिस्क होना बताया।

G Singh
Report G Singh
Published on: 4 April 2024 1:23 PM GMT
Hathras News
X

Hathras News (Pic:Newstrack) 

Hathras News: अलीगढ़ जेल से गुरुवार को हत्या के मुकदमे में हाथरस कोर्ट में पेशी पर आए मुल्जिम ने हवालात में खुद को ब्लेड मार घायल कर लिया। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। घायल को पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव वाहनपुर निवासी 46 वर्षीय हरस्वरूप सिंह पुत्र रामबाबू पर हत्या के मुकदमे में अलीगढ़ जेल में बंद है। गुरुवार को उसकी हाथरस कोर्ट में पेशी थी। जिस पर पुलिस अभियुक्त हरस्वरूप को गुरुवार को कोर्ट लेकर आई।

कोर्ट की हवालात में अभियुक्त ने पेट पर ब्लैड मारकर खुद को घायल कर लिया। उसने पेट पर दो जगहों पर ब्लेड से अपने ऊपर वार किया। जिससे खून बहने लगा। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में जेल पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे टांके लगाए गए और उपचार दिया गया। उपचार दिए जाने के बाद डॉक्टर ने घायल को सर्जन को दिखाने के लिए एडवाइज दिया, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ अलीगढ़ जेल ले गई।

जेल में नहीं हो रहा मेरा सही इलाज

घायल हरस्वरूप सिंह ने बताया कि उसे जेल में उपचार नहीं मिल रहा है। उसने कहा कि उसे 302 के मुकदमे में फंसा दिया। उसने खुद को अपेंडिस्क होना बताया। उसने कहा कि मैं अपने परिवार के लिए जीना चाहता हूं। खुद को घायल किए जाने की बात पर उसने कहा कि मेडिकल में मुझे अपेंडिस्क व हरनियां बताया था। जेल में मेरा इलाज नहीं हो रहा है। हवालात में पड़े ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। अपने मां-बाप व बीबी बच्चों के साथ जिंदा रहना चाहता हूं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक (ईएमओ) डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि अभियुक्त ने खुद को ब्लेड मार कर घायल कर लिया। उसे टांके लगाकर उपचार दिया गया है। फिर भी उसे अच्छे सर्जन को दिखाने के लिए सलाह दिया है। पुलिस कर्मी उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story