×

Hathras News: अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया मारने का प्रयास

Hathras News: शहर के एक मोहल्ले में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने अलीगढ़ निवासी पति सहित ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

G Singh
Report G Singh
Published on: 25 Feb 2025 9:01 PM IST
Hathras News: अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया मारने का प्रयास
X

Hathras News: अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारने का प्रयास करने का आरोप है। शहर के एक मोहल्ले में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने अलीगढ़ निवासी पति सहित ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मां ने करीब छह लाख रुपए खर्च किए थे

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला अईयापुर कला निवासी शशी पुत्री जगदीश की शादी अप्रैल 2022 में अजय कश्यप पुत्र रामकुमार निवासी गणेश नगर कॉलोनी आगरा रोड अलीगढ़ के साथ हुई थी। बेटी की शादी में मां ने करीब छह लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद पति, जेठ, सास, ससुर, जेठानी व ननद अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज में ससुराल के लोग कार की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप है। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई और उसने एक बेटे का जन्म दिया।

कार की मांग को लेकर विवाहिता के साथ की बदसलुकी

ससुराल के लोग बेटे के जन्म पर डस्टोन में कार दिलवाने की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि अगस्त 2024 की सुबह करीब 11 बजे सभी लोगों ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की। इसी दौरान सभी लोगों ने एकराय होकर पति से कहा कि इसको जान से मार दो, जिस पर पति ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता का गला दबाया। खुद को बचाने के लिए पति को धक्का देकर विवाहिता कमरे में बन्द हो गई। इसके बाद विवाहिता ने अपनी मां के पास फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। यहां पर पहुंची मां अपनी बेटी को साथ लेकर हाथरस आ गई। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। स्टॉप



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story