×

Hathras News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को आग लगाने का किया प्रयास

Hathras News: शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। पति, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद रेखा, पूनम, अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। उलाहना देकर कहते थे कि तेरे बाप ने हमें कार नहीं दी है।

G Singh
Published on: 22 March 2025 6:15 PM IST
Attempt to set fire to married Women on dowry demand Hathras Crime News in hindi
X

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को आग लगाने का किया प्रयास (Photo- Social Media)

Hathras News: हाथरस में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को आग लगाने का प्रयास करने का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाया जा रहा है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप है।

दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की दूसरी शादी जिला बुलन्दशहर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे, क्योंकि विवाहिता का पति आर्मी में सरकारी नौकरी में था। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। पति, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद रेखा, पूनम, अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। उलाहना देकर कहते थे कि तेरे बाप ने हमें कार नहीं दी है।

आरोप है कि जुलाई 2023 में ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जान से मारने की नीयत से पैट्रोल छिडक कर आग लगाने का प्रयास किया। विवाहिता ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने भाई व पिता को दी। जिसके बाद ससुराल के लोगों ने अपने आप को फसता देख पिता के पैर पकड़ लिये और भविष्य में ऐसी कोई घटना न होने का आश्वासन दिया।

छेड़छाड़ करने लगा भी है आरोप

आरोप है कि सितंबर 2023 में विवाहिता दोपहर को अपने घर में लेटी हुई थी, तभी ससुर कमरे में घुस आया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। जब वह चीखी चिल्लाई तो ससुराल के लोगों ने उसे ही उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। जेठानी व पति पर पेट में लात मारने का आरोप है, जिससे उसका गर्भ खंडित हो गया। एक दिन बहाना बनाकर विवाहिता को ससुराल के लोग गाड़ी में लाए और उसे उसके मायके छोड़ गए। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story