×

Hathras Accident: एटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, महिला समेत दो की मौत

Hathras Accident: 20 मार्च रात करीब 11 बजे एक बोलेरो वृंदावन से एटा के खंगरपुर जा रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण एटा हाईवे गांव टोली से पहले बोलेरो पलट गई।

Newstrack          -         Network
Published on: 21 March 2025 10:58 AM IST
Hathras Accident: एटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, महिला समेत दो की मौत
X

एटा हाईवे पर बोलेरो पलटी  (photo: social media )

Hathras Accident: हाथरस के सिकंदराराऊ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एटा हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो चालक और एक महिला की मौत हो गई। वही बोलेरो में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिसमें दो छोटे बच्चे सार्थक (5) और अर्णव (6) शामिल हैं। अन्य घायलों में पूजा (50), प्रीति (40), निर्भय (3) और राखी हैं।

जानकारी के अनुसार 20 मार्च रात करीब 11 बजे एक बोलेरो वृंदावन से एटा के खंगरपुर जा रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण एटा हाईवे गांव टोली से पहले बोलेरो पलट गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया। पांच घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में रेफर किया गया।

मृतकों और घायलों के नाम

दुर्घटना में मारे गए चालक सत्यम पुत्र विमल 25 वर्ष और सरोज पत्नी अवधेश उम्र करीब 60 वर्ष है। वही घायलों के नाम सार्थक 5 वर्ष , अर्णव उम्र करीब 6 वर्ष , पूजा 50 वर्ष , प्रीति उम्र करीब 40 वर्ष , निर्भय 3 वर्ष, राखी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

उपचार के बाद राखी को छोड़कर अन्य पांच घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे पहले भी हुआ हादसा

हाल ही में हाथरस जिले में आगरा-हाथरस मार्ग पर दो रोडवेज बस आमने सामने से टकरा गई थी। इस हादसे में एक बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दोनों बसों में सवार 18 यात्री घायल हुए थे। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story