×

हाथरस में गरजे CM Yogi, बोले ये चुनाव जातिवाद बनाम सबका साथ-सबके विकास के बीच

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ये लोकसभा चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच है, जातिवाद बनाम सबका साथ-सबके विकास के बीच का है।

Jugul Kishor
Written By Jugul KishorReport G Singh
Published on: 1 April 2024 7:54 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 9:07 AM GMT)
CM Yogi
X

सीएम योगी आदित्यनाथ (Newstrack)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि सोमवार को हाथरस दौर पहुंचे। सीएम ने हाथरस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबु्द्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम योगी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कि ये मोदी जी की गारंटी क्या है? ये सर्वांगीण विकास और विकसित भारत की गारंटी है। जहां पर अराजकता नहीं बल्कि कानून का राज हो, जहां जातिवाद नहीं, परिवारवाद नहीं, जहां पर सबका साथ और सबके विकास के माध्यम से समाज के प्रत्येक तबके को प्रशासन का लाभ मिल सके।

2014 से पहले लोग राश के लिए तड़पते थे: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ये लोकसभा चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच है, जातिवाद बनाम सबका साथ-सबके विकास के बीच का है। ये देश 1947 तक आजाद हुआ लेकिन 2014 तक इस देश की बड़ी आबादी ऐसी थी जो राशन के लिए तड़पति थी।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी पर उंगली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। यह विकसित भारत के मार्ग के बैरियर हैं। हमें इन बैरियर को हटाना होगा और मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित व समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना होगा। यहां पर सीएम ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि 'प्रधान' के लिए जनसमर्थन की अपील की।


सीएम ने कहा कि हाथरस ब्रज मंडल का प्रवेश द्वार है। पीएम मोदी ने 2020 में आत्मनिर्भर भारत की बात कही। हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा आदि के लोगों ने सैकड़ों वर्ष पहले आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। जब हमने प्रदेश में प्रत्येक जनपद के उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए ओडीओपी की नीति बनाई तो उसके पीछे मुरादाबाद की पीतल की कारीगरी, अलीगढ़ का हार्डवेयर, हाथरस की हींग, फिरोजाबाद का ग्लास आइटम आदि थे। हस्तशिल्प व हुनर हमारे देने का हिस्सा था। आपके पूर्वजों ने यहां आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के माध्यम से सामाजिक स्वावलंबन का उदाहरण देने का कार्य किया।

प्रबुद्धजनों का आह्वान, चुनाव की बागडोर अपने हाथों में लें

सीएम योगी ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को नेतृत्व देते हैं, इसलिए आपका आह्वान करने आए हैं। चुनाव की बागडोर अपने हाथों में लेकर आप यूपी के लक्ष्य के अनुरूप परिणाम देने के लिए मोदी जी को 80 सीटों की जीत की माला दे सकें। प्रबुद्धजन समाज की मान्यता व राय को आवाज देते हैं। अपने ओपिनियन के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए आप पर जिम्मेदारी भी है। आपने बदलते हुए नए भारत का दर्शन किया है। आपने 2014 के पहले की अराजकता देखी है और उसके बाद का एक भारत-श्रेष्ठ भारत भी देखा है। यहां सुरक्षा-समृद्धि, आजीविका व आस्था का सम्मान भी देखा है। भारत का सम्मान 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर के अनेक कार्य हुए हैं। आज विकास हमारी पहचान बन रही है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का कोई सानी नहीं है। सीएम ने कहा कि न जाति-न भाषा, सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया गया। यह भी कहा कि आपको नरेंद्र मोदी व अनूप वाल्मीकि बनकर घर-घर जाना होगा।

भाजपा है तो सुरक्षा है

सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी मैं यहां आया था। आपने सभी सीटों पर कमल खिलाया। प्रदेश में भाजपा सरकार है तो सुरक्षा है, विकास है, गरीब कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरती दिख रही है। लोगों के मन में अपनत्व का भाव है। धर्माचार्यों की मंशा भी पूरी हो गई। जिसके लिए पीढ़ियां तरस रही थीं, वह कार्य बढ़ा और रामलला अयोध्या में विराजमान हो गए। प्रभु राम के साथ संवाद बनाने का कार्य त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि ने किया। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, हाथरस के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र राणा, रवींद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, प्रदीप सिंह गुड्डु, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story