×

Hathras News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, बोले-बिना हींग सब स्वाद फीका! BJP है सही साथी

Hathras News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।पिछले साढ़े नौ साल के अंदर हमने एक नए भारत का दर्शन किया है। जहां पर जाति मजहब के आधार पर कोई विकास नहीं किया।

G Singh
Report G Singh
Published on: 19 Oct 2023 8:17 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2023 8:26 AM GMT)
cm yogi in Nari Shakti Vandan program
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया )

Hathras News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हाथरस पहुँचे। सीएम योगी ने यहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही ज़िले को 176 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफ़ा दिया।

हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाथरस की बिना हींग के कोई स्वाद ही नहीं। बोले, 33 परसेंट महिलाओं का आरक्षण प्रधानमंत्री से पास कराया है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।पिछले साढ़े नौ साल के अंदर हमने एक नए भारत का दर्शन किया है। जहां पर जाति मजहब के आधार पर कोई विकास नहीं किया। सबका साथ, सब का विकास भावना के साथ विकास हो रहा है। साढ़े छह बर्ष मे यूपी को बदलता देखा है। यूपी पुलिस में 30 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होगी। यूपी में गुंडागर्दी पहले चरम पर थी, पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। आज ऐसा कुछ नही है। अराजकता को कोई जगह नही है। बिना भेदभाव के बेटियों को लाभ मिल रहा है। 1 करोड़ 75 महिलाओ को फ्री में रसोई गेस दी गई है। सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। गरीबों के पास पहले आवास नही थे, 55 लाख लोगों को घर मिला है। बिजली कनेक्शन फ्री में मिल रहे हैं।


जो ज़रूरत में साथ वही सच्चा साथी

पीएम आयुष्मान मे 10 करोड़ लोगों को बीमा का लाभ दिया है। संकट में जो सच्चा साथी, वही सही साथी है।कोरोना मे सरकार ने अच्छा काम किया है। 220 करोड़ फ्री वैक्सीन दी गई। महिलाओं के सम्मान के लिए तमाम योजनाओं चलाई हैं। बेटियों को अब 15 हजार की बजाय 25 हजार करने जा रहे हैं। बेटी जन्म लेगी पैसा उसके खाते में पहुंच जाएगा।


हाथरस को 105.70 करोड़ की सौग़ात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 105 करोड़ सत्तर लाख रुपये के 117 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 71.51 करोड़ के 97 कामों का शिलान्यास किया। जिला अधिकारी अर्चना वर्मा ने सीएम को हींग भेंट की। कार्यक्रम के बाद स्थल से मुख्यमंत्री हेलीपैड के लिए रवाना हुए।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story