×

CM Yogi Rally In Hathras: कांग्रेस ने 1947 में देश को बांटा, अब समाज को बांट रही, बोले सीएम योगी

CM Yogi Rally In Hathras: सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे।

Jugul Kishor
Published on: 27 April 2024 9:25 AM GMT
CM Yogi Rally In Hathras
X

सीएम योगी आदित्यनाथ (Pic: Newstrack)

CM Yogi Rally In Hathras: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने हाथरस पहुंचे। सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में सिकन्दराराऊ में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा एक तरफ भाजपा सबके साथ सबके विकास के नारे के साथ है। दूसरी और कांग्रेस, सपा का गठबंधन है। 1947 में कांग्रेस ने देश को बांटा, अब समाज को बांट रही है। यदि कांग्रेस और गठबंधन की सरकार आ गई तो गोकशी की छूट मिल जाएगी। यह लोग अल्पसंख्यकों को उनके मनचाहे खानपान की छूट देना चाहते हैं।

संपत्ति बांटने की हो रही साजिश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।

गरीब व किसान को योजनाओं का मिल रहा लाभ: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस को 65 वर्ष शासन करने का अवसर मिला, अन्य दलों को भी मिला। उससे अधिक काम भाजपा शासनकाल में हुआ है। पहले पैसा कांग्रेस व सपा-बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज गरीब के खाते में सीधा पहुंच रहा है। पहले किसान व गरीब आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। आज गरीब व किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार होली व दीपावली पर फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। बिजली दी जा रही है। इस तरह की व्यवस्था कांग्रेस, बसपा-सपा कर सकती थीं। लेकिन उनके लिए यह काम योजनाओं का हिस्सा नहीं था। वे जातिगत राजनीति करते थे। वोट साधने में लगे रहते थे, लेकिन आज उनके सारे हथकंडे फेल हो रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story