Hathras Stampede : मुख्य आरोपी को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जानें पूरा अपडेट

हाथरस मामले का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 July 2024 1:46 PM GMT
Hathras Stampede : मुख्य आरोपी को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जानें पूरा अपडेट
X

मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार   (photo: social media )

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तेजी से संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिठाकर ले गए। मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। पुलिस ने सुबह 11.00 बजे मधुकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाहर निकला तो अंगौछे से उसका मुंह बंधा था। मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। देव प्रकाश को शुक्रवार रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

फंड जुटाता था देव प्रकाश मधुकर- एसपी निपुण अग्रवाल

वहीं एसपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि देव प्रकाश मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। उधर, बिहार के पटना में हादसे को लेकर भाजपा नेता ने भोले बाबा पर केस दर्ज कराया है। हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। मीडिया से बातचीत में कहा कि हम 2 जुलाई को हुए भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे।

पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख इनाम

गौरतलब है कि हाथरस भगदड़ कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने शुक्रवार रात सरेंडर कर दिया। वह दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में था। यूपी पुलिस ने उस पर 1 लाख इनाम घोषित किया था। इसकी पुष्टि सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि देव प्रकाश मधुकर हार्ट का मरीज हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्होंने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। देव प्रकाश भोले बाबा का खास सेवादार है। वही सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में सत्संग का मुख्य आयोजक था। पुलिस ने 4 जुलाई को 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 महिलाएं हैं। देव प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या 7 हो गई।


Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story