Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर पहली बार बोला बाबा... घटना से दुखी हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Hathras Stampede: बाबा सूरजपाल ने कहा कि प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 July 2024 2:52 AM GMT (Updated on: 6 July 2024 7:22 AM GMT)
Hathras Stampede
X

भोले बाबा उर्फ सूरजपाल (Pic: Social Media)

Hathras Stampede: हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के बाद पहली बार सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का आज यानि शनिवार को बयान सामने आया है। बाबा सूरजपाल ने कहा कि घटना के बाद से दुखी हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे। भोले बाबा ने कहा कि प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति दें।

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा: सूरजपाल

सूरजपाल ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि हम 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं। प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। बता दें कि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। कई घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।

बता दें कि हाथरस हादसे के बाद से ही बाबा सूरजपाल गायब था। घटना के ठीक चार दिन बाद वो पहली बार मीडिया के सामने आए। हालांकि, हादसे के करीब 30 घंटे बाद बाबा का एक लिखित बयान सामने आया था, जिसमें उन्होने मृतकों के खिलाफ दुख जताया था और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की थी। गुरुवार को जारी अपने लिखित संदेश में बाबा सूरजपाल ने कहा था कि कुछ अराजक तत्वों ने ये भगदड़ मचाई, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर गिरफ्तार

हाथरस में बीते मंगलवार यानी (2 जुलाई) को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, हादसे का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर जो फरार था, उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story