TRENDING TAGS :
Hathras News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज
Hathras News: महिला थाने में नवविवाहिता की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें पति सहित आठ महिला-पुरुषों के नाम शामिल है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज: Photo- Social Media
Hathras News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने मामले में आठ महिला-पुरुषों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा महिला थाने में दर्ज किया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी नव विवाहिता ने कासगंज निवासी ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बेलनशाह कोठी निवासी प्रियंका पुत्री देवकी नन्दन की 1 फरवरी 2023 को हिन्दू रीति- रिवाज के साथ आकाश पुत्र महीपाल निवासी आर्य नगर, अस्तल सहावर गेट थाना कासगंज जिला कासगंज के साथ हुई थी। दान-दहेज के रूप में प्रियंका की मां कमलेश देवी ने शादी में करीब दस लाख रूपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद से पति आकाश, सास, ससुर देवर, ननद, ननदोई शादी से मिले दान दहेज से खुश नही हुए और अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रूपये की मांग करने लगे।
ससुराल वालों ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया
आरोप है कि मना करने पर मायके वालों को गाली गलौज करने लगे। काफी समझाया, लेकिन वह नहीं समझे। आरोप है कि एक दिन पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने एक राय होकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए नशीला पदार्थ पिला दिया और रात को करीब आठ बजे बेहोशी की हालत में विवाहिता को मायके माया टाकीज के पास छोड गये। सूचना मिले पर मायके के लोग वहां पर आ गए और घर ले गये। इस मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया
सीओ सदर रामप्रवेश राय ने बताया कि महिला थाने में नवविवाहिता की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें पति सहित आठ महिला-पुरुषों के नाम शामिल है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।