Hathras: रात में दीवार फांदकर घर में घुसा युवक, लड़की से की छेड़छाड़, विरोध करने पर फंदे से लटकाया, मौत

Hathras News : हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव का मामला है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।

G Singh
Report G Singh
Published on: 13 Nov 2023 12:25 PM GMT
Hathras News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Hathras News: हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा की हत्या की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

सिकंदराराऊ के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रात में अपने कमरे में सोने गई थी। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक घर की दीवार फांदकर छत पर आया। घर में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा।

क्या है मामला?

किशोरी के पिता का आरोप है कि जब उनकी बेटी ने विरोधस्वरूप शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। कमरे में ही फंदे से उसका शव लटका दिया। आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे में आहट सुनकर जब परिजनों की आंख खुली तो कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। तब आरोपी खिड़की से भागने की फिराक में था। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा कर उसे पकड़ लिया। बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह सब देखकर पुलिस को सूचना दी और बेटी को नीचे उतारा।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इसके बाद लड़की को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अलीगढ़ में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की।

क्या कहा पुलिस ने?

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी एसएचओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि, 'शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story