×

तापमान में आई फिर गिरावट, लखनऊ व उसके आसपास बारिश के आसार

suman
Published on: 25 July 2017 5:39 AM GMT
तापमान में आई फिर गिरावट, लखनऊ व उसके आसपास बारिश के आसार
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि बारिश होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप और छांव के बीच बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने की संभावना है। दिन में बारिश होने का भी अनुमान है।

आगे...

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री, कानपुर का 21.4 डिग्री और इलाहाबाद का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story