×

लखनऊ और उसके आसपास अगले 2 दिन तक रहेगी उमस, हल्की बारिश की संभावना

suman
Published on: 22 May 2017 5:38 AM GMT
लखनऊ और उसके आसपास अगले 2 दिन तक रहेगी उमस, हल्की बारिश की संभावना
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उमस रहेगी और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने व बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से उमस बढ़ने की संभावना है। उमस बढ़ने से बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

आगे...

गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। cमौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

आगे...

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.4 डिग्री, वाराणसी का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सौजन्य:आईएएनएस

suman

suman

Next Story