Flood in Chitrakoot: झमाझम हो रही बारिश से खेत लबालब, नदी नाले उफनाए

Flood in Chitrakoot: बरदहा नदी का पानी रपटा के ऊपर से बहने के कारण आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही मंदाकिनी का जलस्तर भी अब तेजी से बढ़ रहा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 20 Aug 2022 8:27 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2022 10:25 AM GMT)
Flood in Chitrakoot
X

Flood in Chitrakoot (Image: Newstrack)

Flood in Chitrakoot: करीब एक पखवारा बाद शुक्रवार की देर रात हुई जोरदार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही पानी से खेत लबालब हो गए है। धर्मनगरी में यूपी के साथ ही सीमा से सटे एमपी इलाके में भी झमाझम बारिश होने से पाठा क्षेत्र के नदी नाले उफनाने लगे है। बरदहा नदी का पानी रपटा के ऊपर से बहने के कारण आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही मंदाकिनी का जलस्तर भी अब तेजी से बढ़ रहा है।


मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही संभावना जताई थी कि 19 अगस्त से 23 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस संभावना के हिसाब से शुक्रवार की देर शाम से ही हल्की बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई थी। देर रात भगवान श्रीकृष्ण जन्म की पूजा शुरु होने से पहले ही आसमान में काली घटाओं के साथ जोरदार बारिश होने लगी। रात भर तेज बारिश का दौर चला। मुख्यालय कर्वी में 90 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।


शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। हालांकि बारिश रुकी है। वहीं दूसरी ओर रात में हुई जोरदार बारिश से खेत खलिहान पानी से लबालब भर गए है। मानिकपुर में पाठा की बरदहा नदी उफान पर आ गई है। धारकुंडी आश्रम को जाने वाले मार्ग में रपटे के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय मानिकपुर से टूट गया है। इधर एमपी क्षेत्र में जोरदार बारिश के बाद मंदाकिनी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।


शनिवार को तड़के चार बजे से जलस्तर बढ़ने की शुरुआत हुई। दिन में 11 बजे तक करीब चार फीट पानी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ता देख रामघाट में दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरु कर दिया है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story